'चांद बाबू बहुत सीधा था': बेगम के धमकाने से शौहर ने जहर खाकर दे दी जान, वारदात से पहले फोन पर मिली थी ये धमकी
शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद चांद बाबू दुकान चला गया। पत्नी ने उसे फोन करके कहा कि उसने अपने भाई को बुला लिया है। वह आएगा तो तुमको बांधकर मारेगा, तब सुधर जाओगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी स्थित पूंछ के अमरौक गांव में पत्नी के धमकाने से डरकर पति ने जहर खा लिया। उसे अचेत हाल में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। यहां रविवार दोपहर को उसने दम तोड़ दिया। परिजनों ने पोस्टमार्टम के बाद पत्नी और उसके परिजनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
थाना पूंछ के अमरौक गांव निवासी चांद बाबू (35) पुत्र जान मोहम्मद मोंठ के एक दुकान में काम करता था। परिजनों का कहना है कि चांद बाबू की शादी नौ साल पहले जालौन के चोरसी निवासी परवीन बानो से हुई थी। उनका पांच साल का बेटा है। परवीन स्वभाव से काफी तेज है जबकि पति चांद बाबू काफी सीधा-साधा है। अक्सर ही परवीन पति को डांट-फटकार लगाती रहती थी।
शनिवार दोपहर को दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसके बाद चांद बाबू दुकान चला गया। पत्नी ने उसे फोन करके कहा कि उसने अपने भाई को बुला लिया है। वह आएगा तो तुमको बांधकर मारेगा, तब सुधर जाओगे। यह बात सुनकर चांद बाबू डर गया। शाम को घर आने से पहले उसने अपनी भाभी को फोन लगाकर किसी के आने की बात पूछी।
रात करीब 9:30 बजे चांद बाबू ने घर से थोड़ी दूर कुआं चौराहे के पास पहुंच कर जहर खा लिया। कुछ देर बाद अचेत होकर वह गिर पड़ा। सूचना मिलने पर परिवार के लोग वहां पहुंचे। उसे अचेत हाल में लेकर मेडिकल कॉलेज आए। यहां इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान रविवार दोपहर उसकी मौत हो गई।
पिछले साल भी खा लिया था जहर
परिजनों का कहना है कि चांद बाबू बहुत सीधा आदमी था। पत्नी से भी वह डरता था। पत्नी से विवाद के चलते एक साल पहले भी उसने जहर खा लिया था लेकिन, परिवार के लोगों ने किसी तरह जान बचा ली थी। उसके जीजा का कहना है कि पोस्टमार्टम कराने के बाद पत्नी एवं उसके मायके वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।