फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousand priest see online jinabhishek

हजारों भक्तों ने ऑनलाइन देखा जिनाभिषेक

Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Thousand priest see online jinabhishek
झांसी। महानगर के जैन मंदिरों में मंगलवार को भक्ति की बयार बहती नजर आई। जैन समाज के पर्युषण महापर्व का उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म की पूजन के साथ समापन हो गया। इस दौरान भगवान वासुपूज्य का निर्वाण कल्याणक महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर हजारों भक्तों ने करगुवांजी जैन तीर्थ से शांतिधारा और जिनाभिषेक का ऑनलाइन प्रसारण देखा। वहीं, नगरा जैन मंदिर में मुनि आदित्य सागर महाराज ने प्रवचन दिए।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पंचायत समिति झांसी के तत्वावधान में करगुवांजी जैन तीर्थ पर प्रतिष्ठाचार्य पंडित राहुल शास्त्री के निर्देशन में 10 धर्मों की आराधना की गई। नगरा जैन मंदिर में मुनि आदित्य सागर जी महाराज ने कहा कि आत्मा में रमण करने का नाम उत्तम ब्रह्मचर्य है। हर एक व्यक्ति को अपने जीवन में मर्यादा बनाकर रखना होगा। पंचायत महामंत्री प्रवीण कुमार जैन ने कहा कि करगुवांजी तीर्थ पर भगवान पार्श्वनाथ 800 वर्षों से विराजमान हैं।
विज्ञापन

दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर गांधी रोड में वार्षिक कलशाभिषेक समारोह में पवन सिंघई, डॉ विपिन जैन, राकेश सिंघई, आलोक जैन, विकास जैन, अक्षत जैन ,संजय सिंघई ने भगवान का अभिषेक शांतिधारा की। इस मौके पर रविंद्र जैन रेलवे, जितेंद्र चौधरी, सुरेंद्र सर्राफ, संजय जैन करगुवां मौजूद रहे। नगरा जैन मंदिर में भगवान वासुपूज्य का निर्वाण कल्याणक मनाते हुए लाडू समर्पित किया गया। इस दौरान श्रावकों ने व्रत नियम किए। चंद्रोदय तीर्थ करगुवां पहाड़ी पर सम्मेद शिखर विधान का आयोजन कर लाडू चढ़ाया गया। इस मौकेे पर वरुण जैन, सौरभ जैन सर्वज्ञ, सुकुमाल जैन, सचिन जैन सर्राफ, अंकित सराफ, नरेश जैन नीटू, सनी जैन, अमन जैन, अविनाश जैन, मनीष जैन ने शांतिधारा कर अर्घ्य समर्पित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed