फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thousand leter water overflow in jalnigam

जलसंस्थान में ही हजारों लीटर बह रहा पानी

Sat, 07 Mar 2020 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2020 02:51 AM IST
विज्ञापन
Thousand leter water overflow in jalnigam
तालपुरा पानी की टंकी के पंप हाउस में वल्व लीकेज होने से करेंट लगने का खतरा बना हुआ है।
झांसी। जलसंस्थान की अनदेखी के कारण पानी की टंकी पर बने पंप हाउसों में उपकरणों की छोटी- छोटी खामियां ठीक न होने से प्रतिदिन हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। यहां तैनात कर्मचारी अपने अधिकारियों से कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन

तालपुरा पानी की टंकी पर बने पंप हाउस में तीस हार्स पावर की तीन और बीस हार्स पावर की दो मोटर लगी हैं। इनमें तीस हार्स पावर की मोटरों से सागर गेट टंकी तक पानी पहुंचाया जाता है, जबकि बीस हार्स पावर की मोटर से तालपुरा टंकी को भरा जाता है। इन दिनों छह में से दो मोटरें खराब चल रहीं हैं। बाकी मोटरों के पुर्जे कटने से पानी रिसता रहता है। हर तीन घंटे में पंप हाउस में पानी भर जाता है, जिसे टूल्लू पंप की मदद से बाहर फेंकना पड़ता है। 24 घंटे में इतना कीमती पानी बर्बाद हो जाता है, जिससे चार टैंकरों में पानी भर सकता है। यही हाल सिविल लाइन, दतिया गेट फिल्टर का बना हुआ है। इस संबंध में जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता कुलदीप सिंह ने बताया कि अगर एक मोटर को आठ घंटे प्रतिदिन के हिसाब से चलाया जाता है तो उसकी उम्र 15 साल होती हैं। यहां की अधिकांश मोटरें 20 साल से ज्यादा पुरानी हो चुकी हैं और 24 घंटे चलाया जाता है। इस कारण खामियां आ जाती हैं। उनको लगातार सुधारने का काम चलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed