फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   those who voilated corona norms punished

बेवजह बाहर निकलने वालों के काटे गए चालान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
those who voilated corona norms punished
कोरोना वायरस के संक्रमण के नियंत्रण के लिए प्रशासन द्वारा थाना कोतवाली इलाके को बफर जोन घोषित किया जा चुका है, जिसके चलते इस इलाके की आवश्यक सेवाओं को छोड़कर बाकी सभी गतिविधियां रोक दी गईं हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डी प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ क्षेत्र का पैदल भ्रमण किया। इस दौरान अनावश्यक रूप से सड़कों पर घूमने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए। लोगों से घर में रहने की अपील की गई। साथ ही पुलिस और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को कंटेनमेंट जोन में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए गए। इस मौके पर नगर मजिस्ट्रेट सलिल पटेल, सीओ सिटी संग्राम सिंह आदि मौजूद रहे। गलत जानकारी देने वालों पर होगी एफआईआर झांसी। जिले में बड़े पैमाने पर घर-घर जाकर जांच काम जारी है। तमाम लोग स्वास्थ्य विभाग की टीम को नाम और पते जैसी जानकारी गलत दे रहे हैं। ऐसे में सैंपल पॉजिटिव पाए जाने के बाद मरीज से संपर्क करना मुश्किल हो जाता है। साथ ही उसके संपर्क में आए लोगों की पड़ताल भी ढंग से नहीं हो पाती है। इस पर नियंत्रण के लिए अब प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने बताया कि गलत जानकारी देने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed