फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   This time it will rain in Bundelkhand heat can break previous records

झांसी: बुंदेलखंड में इस बार बरसेगी आग, गर्मी तोड़ सकती है पिछले रिकॉर्ड, ये हैं टॉप 10 गर्म जिले

Wed, 16 Mar 2022 01:43 AM IST
सुशील कुमार अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी Published by: सुशील कुमार Updated Wed, 16 Mar 2022 01:43 AM IST
सार

मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि पिछले साल मार्च के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवा तापमान को कम कर देती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
This time it will rain in Bundelkhand heat can break previous records
गर्म मौसम - फोटो : amar ujala

विस्तार

अप्रैल से पहले ही मार्च में गर्म हवा ने बुंदेलखंड में गर्मी का ग्राफ चढ़ा दिया है। मंगलवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार बुंदेलखंड की गर्मी अपने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ सकती है। मई में पारा 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है। इन दिनों उत्तर-पश्चिमी गर्म हवा चल रही है, जो पाकिस्तान से राजस्थान होते हुए उत्तर प्रदेश में दाखिल होती है। इन गर्म हवा के चलते ही लगातार झांसी समेत बुंदेलखंड का तापमान बढ़ रहा है। 

विज्ञापन


सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 3.7 डिग्री बढ़कर 37.4 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र का कहना है कि पिछले साल मार्च के मध्य तक पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों की तरफ से आने वाली हवा तापमान को कम कर देती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ है। ऐसे में मई में गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाएगी। सामान्यता झांसी समेत बुंदेलखंड में मई में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। इस बार ये रिकॉर्ड टूट सकता है।
विज्ञापन


झांसी से भी गर्म रहे दतिया और निवाड़ी
झांसी से सटे जिलों में सबसे ज्यादा गर्म दतिया और निवाड़ी रहे। इन दोनों ही जिलों में अधिकतम पारा 38.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा ललितपुर 37.3, जालौन 37, टीकमगढ़ 36.4, बांदा 36.2, चित्रकूट 36.1, महोबा 35.3 डिग्री तापमान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश के टॉप 10 गर्म जिले
जिला            अधिकतम पारा
झांसी               37.4
आगरा              36.9
वाराणसी           36.2
प्रयागराज           35.7
कानपुर              35.7
हमीरपुर             35.2
लखीमपुर खीरी     35.0
सुलतानपुर          35.0
बस्ती                35.0
बांदा                 34.6

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed