फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   They came from MP and stole bikes in UP, eight bikes recovered

Jhansi News: एमपी से आकर यूपी में करते थे बाइक चोरी, आठ बाइक बरामद

Tue, 30 Jun 2026 02:35 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 30 Jun 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
They came from MP and stole bikes in UP, eight bikes recovered
झांसी। सीपरी बाजार पुलिस ने अंतर राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। दोनों शातिर चोर शिवपुरी (मध्य प्रदेश) के रहने वाले हैं। उनकी निशानदेही पर आठ बाइक भी बरामद हुई। शातिर चोरों ने पूछताछ के दौरान बताया कि नशे का शौक पूरा करने के लिए वह वाहन चोरी करते थे। दोनों वाहन चोरी के आरोप में पहले भी जेल जा चुके।
विज्ञापन

थाना प्रेमनगर के नूर नगर निवासी हनीफ ने बाइक चोरी होने पर सीपरी बाजार थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने पर पुलिस को इन दोनों शातिर चोरों का पता चला। सुरागकशी करने पर सोमवार आधी रात को राजघाट बैंकर्स कॉलोनी के पास उनके होने की सूचना मिली। सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे की अगुवाई में पुलिस टीम पहुंच गई। यहां से शिवपुरी के अमोला थाना निवासी केपी सिंह लोधी एवं उसके रिश्तेदार अमित लोधी को पकड़ लिया। उनकी निशानदेही पर चोरी हुई 8 बाइक बरामद हुई। सीओ रामवीर सिंह ने बताया कि चोरी के लिए दोनों मध्य प्रदेश से झांसी आते थे। वारदात के बाद मप्र भाग जाते थे। पूछताछ में बताया कि वे अपने एक साथी शिवम गौड़ के साथ मिलकर झांसी एवं आसपास से मोटरसाइकिल चोरी करते थे। चोरी करके वाहनों को राजघाट कॉलोनी स्थित नहर की पुलिया के नीचे छिपा देते थे। सौदा पटने पर बेच देते थे। दोनों नशे के शौकीन थे। इन पैसों को नशे में खर्च करते थे। दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यहां से दोनों जेल भेज दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed