{"_id":"5ecad2ff8ebc3e9045439f57","slug":"thermal-scrining-jhansi-news-jhs1674797166","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज : थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस में बैठ सकेंगे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज : थर्मल स्क्रीनिंग के बाद बस में बैठ सकेंगे यात्री
विज्ञापन
thermal scrining
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रोडवेज ने बस सेवा संचालन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सभी बसों को लगातार सैनिटाइज किया जा रहा है। महानगर के अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर कर्मचारियों को थर्मल स्क्रीनिंग मशीन भी आवंटित की है। बस में बैठाने से पहले सभी यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जाएगी। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय ने अभी सामान्य बस सेवा संचालन के लिए तारीख घोषित नहीं की है। लेकिन तैयारियां पूरी कर ली हैं।
रोडवेज की बसें इन दिनों प्रवासी श्रमिकों को उनके घर तक पहुंचा रही हैं। इसके लिए ललितपुर में 175, रक्सा बार्डर पर 50, रेलवे स्टेशन पर 15 बसें लगी हैं। इसके अलावा चित्रकूट से 50, इटावा से 50, आगरा से 50, लखनऊ से 50 बसें मंगाई गई थीं, जो प्रवासी श्रमिकों को उनके शहरों एवं गांवों तक पहुंचाने में संचालित हैं। विभाग के अनुसार मुख्यालय ने सामान्य बस सेवा संचालन की तैयारियों को कहा है। ऐसे में सभी बसों को प्रतिदिन सैनिटाइज किया जा रहा है। सभी कंडक्टरों को 500 एमएल सैनिटाइज की शीशी दी जाएगी। ताकि यात्रियों के हाथों को सैनिटाइज किया जाए। बिना मास्क पहने अथवा बिना चेहरा ढके यात्रियों को सफर करने की इजाजत नहीं होगी। सभी चालक व परिचालकों को मास्क, हैंड ग्लव्स दिए गए हैं।
अब इनकम पर होगा जोर
झांसी डिपो में 135 बसें हैं। लेकिन इनमें 120 बसें नियमित संचालित होती हैं। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी मार्गों पर बसें चलाई जाएंगी। लेकिन जो रूट सर्वाधिक कमाई वाले हैं, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इनमें लखनऊ, कानपुर मार्ग, समथर, ललितपुर के अलावा गरौठा के ग्रामीण इलाकों के मार्ग भी शामिल हैं।