फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no problem till April to go to Mumbai

मुंबई जाने के लिए अप्रैल तक नहीं होगी परेशानी

Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
There will be no problem till April to go to Mumbai
झांसी। झांसी से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि बढ़ा दी गई है। इस ट्रेन का संचालन अब दो अप्रैल तक होगा। बुंदेलखंड के यात्रियों के लिए यह ट्रेन बेहद सुगम मानी जाती है। मुंबई जाने के लिए कंफर्म टिकट आसानी से मिल जाता है।
विज्ञापन

अभी झांसी से बांद्रा टर्मिनस के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन का संचालन 25 नवंबर तक होना था। मगर अब इस ट्रेन का संचालन समय बढ़ा दिया गया है। यह ट्रेन नंबर 02199 झांसी टर्मिनस स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन 30 मार्च 2022 व 02200 बांद्रा टर्मिनस झांसी स्पेशल ट्रेन का संचालन दो अप्रैल 2022 तक होगा। यह ट्रेन झांसी से प्रत्येक बृहस्पतिवार को शाम पांच बजे चलती है। यह ट्रेन दतिया, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, रुठियाई, बियावरा राजगढ़, मक्सी, उज्जैन, चाचौरा बीनागंज, नागदा, रतलाम, दहोद, बड़ोदरा, गोधरा, भरुच, सूरत, वापी, बोरीवली स्टेशन रुकती है। इस रूट से झांसी से मुुंबई की दूरी 1319 किलोमीटर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed