फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There will be no change in reservation of 60 wards in Jhansi, all objections rejected

Jhansi News: झांसी में 60 वार्डों के आरक्षण में नहीं होगा कोई बदलाव, सभी आपत्तियां खारिज

Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
There will be no change in reservation of 60 wards in Jhansi, all objections rejected
झांसी। अनंतिम आरक्षण पर आईं आपत्तियों को पाते हुए नगर निगम ने खारिज कर दिया। नगर निगम ने आपत्तियां निस्तारित करने के बाद रिपोर्ट भी शासन को भेज दी। रिपोर्ट में निगम अफसरों ने दो टूक कहा, वार्डों के सभी आरक्षण आबादी के हिसाब से किए गए। आपत्तियां निस्तारित होेने के बाद अब अनंतिम आरक्षण तकरीबन तय हो गया। इसमें बदलाव की अधिक गुंजाइश नहीं है।
विज्ञापन

नगर विकास विभाग ने 2 दिसंबर को सभी साठ वार्डों के लिए अनंतिम आरक्षण सूची जारी की थी। इस पर आपत्तियां दाखिल करने के लिए सात दिन का समय दिया गया। नगर निगम को कुल 72 आपत्तियां हासिल हुईं। इनके परीक्षण के लिए अपर नगर आयुक्त मो.कमर की अध्यक्षता में चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। सर्वाधिक आपत्तियां अनुसूचित जाति एवं महिला वर्ग में आरक्षित सीटों को लेकर थी। आपत्तिकर्ता वार्ड की आबादी के मुताबिक इन सीटों में बदलाव की मांग कर रहे थे। उनका कहना था कि जिन वार्डों में अनुसूचित जाति की आबादी नहीं, वह सीटें भी इस वर्ग को दे दी गईं। इसी तरह अन्य वार्डों को लेकर भी आपत्तियां दर्ज कराई गई थीं। सर्वाधिक आपत्ति वार्ड संख्या (21) सिमरधा के आरक्षण पर की गई थी। अपर नगर आयुक्त की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने इन सभी आपत्तियों का परीक्षण करके रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंप दी। इसके बाद आपत्तियों की सुनवाई आरंभ हुई। अपर नगर आयुक्त मो.कमर के मुताबिक सुनवाई में यह सभी आपत्तियां बलहीन पाई गईं। इस आधार पर इनको खारिज कर दिया गया। रिपोर्ट भी भेज दी गई है।
विज्ञापन

अनंतिम आरक्षण ही होगा अंतिम आरक्षण
नगर निगम की ओर से सभी आपत्तियों को खारिज कर देने से अब अनंतिम आरक्षण का ही अंतिम आरक्षण में तब्दील होना तकरीबन तय है। निगम अफसरों का कहना है अनंतिम आरक्षण में जो वार्ड जिस कोटे में आरक्षित था, वह अंतिम आरक्षण में भी उसी कोटे में आरक्षित होगा। अनंतिम आरक्षण में वार्ड संख्या 20 से 26 तक अनुसूचित जाति वर्ग में आरक्षित है जबकि महिलाओं के खाते में कुल 19 सीटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed