फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   There was no lapse in Pathankot: Krishan Pal Gujjar

पठानकोट में नहीं हुई कोई चूक : कृष्णपाल गुर्जर

Wed, 06 Jan 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Wed, 06 Jan 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
There was no lapse in Pathankot: Krishan Pal Gujjar
झांसी। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि पठानकोट आतंकी हमले में सुरक्षा एजेंसियों की कोई चूक नहीं हुई। आतंकवाद एक अंतर्राष्ट्रीय समस्या है। इस समस्या से प्रधानमंत्री मोदी सख्ती से निपट रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को और कांग्रेस एक परिवार को बचाने में लगी हुई है। वह मंगलवार को अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने देश में अपने डेढ़ साल के कार्यकाल के दौरान एक मजबूत आर्थिक बुनियाद रखी है। इस बुनियाद पर भव्य इमारत का निर्माण होगा। कांग्रेस सरकार में फैले भ्रष्टाचार ने देश का नाम पूरे विश्व में बदनाम किया था, मगर भाजपा ने भ्रष्टाचार मुक्त सरकार देकर पूरी दुनिया में सम्मान बढ़ाया है। यह गरीब व किसानों को समर्पित सरकार है। कांग्रेस आज बगैर सत्ता के तड़प रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस को न लोकलाज है और न ही देश के भविष्य की चिंता है। बुंदेलखंड में व्याप्त गरीबी को स्वीकारते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए भरपूर पैसा दे रही है, मगर प्रदेश सरकार उसका क्रियान्वयन ठीक से नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुर्जर ने देश में फैली बेरोजगारी के सवाल पर कहा कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है। सरकार कौशल विकास योजना के तहत सरकार बेरोजगारों को हुनरमंद बनाने का काम कर रही है। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे में पचास हजार पेड़ काटने की प्लानिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि एनएचआई  प्रदेश सरकार को बजट देकर इसकी भरपाई करेगी। प्रदेश सरकार को उस बजट से पेड़ लगवाने होंगे। इस मौके पर महापौर किरण वर्मा, महानगर अध्यक्ष संजीव श्रृंगीऋषि, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह पारीछा, प्रदीप सरावगी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed