फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Their path is very difficult: Villagers pass through water everyday

रक्सा के मजरा पुतनया के ग्रामीणो को नहीं रास्ता

Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Their path is very difficult: Villagers pass through water everyday
झांसी। ग्राम रक्सा के मजरा पुतनया के निवासी वर्षों से सड़क नहीं होने के कारण खेत से निकलने को मजबूर हैं। जिस खेत से ग्रामीणों का आना- जाना रहता है, वहां चेकडैम बना है। इस कारण बारिश के दिनों में यहां पानी भर जाता है। चुनाव में हर बार यहां सड़क बनाने का मुद्दा हावी रहता है। हर दावेदार सड़क बनवाने का वायदा करता है, लेकिन चुनाव निपट जाने के बाद इसे भुला दिया जाता है। ग्रामीण अब इस मुद्दे को आंदोलन बनाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

रक्सा से मजरा पुतनया करीब एक किलोमीटर दूर है। यहां पर दो मोहल्ले बंदापुरा और बागपुरा हैं, जिसमें करीब 500 लोग रहते हैं। मजरा में आने - जाने के लिए एक मात्र सड़क से नाला निकलता है, जिससे उस पर आवागमन ठप है। इसलिए ग्रामीणों का आना- जाना पुतनया बंधा (चेकडैम) के पास खेत से होकर है। अच्छी बारिश होने के कारण चेकडैम और खेत में पानी भर जाता है। मजबूरन ग्रामीणों को इसी पानी से होकर निकलना पड़ता है। यदि कोई बीमार हो, चक्की से गेहूं पिसाने जाना हो, बच्चों को टूयूशन पढ़ने या कोचिंग जाना हो तो ग्रामीणों को इसी पानी से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

पुराना रास्ता बंद है। कई साल से यहीं से निकल रहे हैं, लेकिन बारिश में सबसे अधिक परेशानी होती है। इसी खेत में भरे पानी से होकर निकलना पड़ता है।
- नरेंद्र मिश्रा
हर साल की समस्या है। बारिश के दो महीने तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं। यदि कोई बीमार हो जाए तो चारपाई पर लिटाकर ले जाना पड़ता है। कोई नहीं सुन रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- संतोष सिंह
चुनाव में नेता केवल वोट मांगने आते हैं और चुनाव हो जाने के बाद भूल जाते हैं। यहां कोई नहीं आता है। स्थानीय नेताओं से कई बाद कह चुके हैं, लेकिन कुछ नहीं हुआ।
- जीतेंद्र कुमार
गेहूं पिसाने के लिए पैदल ही सिर पर गेहूं लादकर ले जाना पड़ता है। यदि रास्ते में पानी बरस जाए तो पूरा आटा गीला हो जाता है। रास्ता नहीं होने से बहुत परेशानी होती है।
- गिरजा
बारिश के सीजन में कोई रिश्तेदार नहीं आता है। छोटे बच्चों को कंधों पर लादकर ले जाना पड़ता है, क्योंकि पानी में गिरने का डर रहता है। बड़े- बूढ़ों को भी दिक्कत होती है।
- आरती
यदि बच्चे बीमार हो जाएं तो परेशानी होती है। कोई गाड़ी लेकर पानी से निकलता है तो खराब हो जाती है। पानी में संतुलन बिगड़ जाने से कई बार गिर जाते हैं, जिससे चोट लग जाती है।

- बबीता
जिला पंचायत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सड़क बनाने का प्रस्ताव दे दिया है, पहली बैठक में इसे स्वीकृति मिल जाएगी। ग्राम पंचायत में भी इस सड़क को प्राथमिकता पर रखा गया है। सड़क जरूर बनेगी।
- राजेंद्र सिंह राजपूत
ग्राम प्रधान, रक्सा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed