फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft wear a ppe kit

पीपीई किट पहनकर बदमाशों ने अधिवक्ता के घर से की लाखों की चोरी

Sat, 25 Jul 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
theft wear a ppe kit
theft wear a ppe kit
झांसी। थाना सीपरी बाजार क्षेत्र में सक्रिय बदमाशों ने पीपीई किट पहनकर एक अधिवक्ता के मकान से लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नकदी चोरी कर भाग निकले। इलाके के कई मकानों को भी शिकार बनाकर घुसने का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बदमाश घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हो गए। पुलिस ने उनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना सीपरी बाजार क्षेत्र के डिक्रूट कंपाउंड निवासी सुमित खरे अधिवक्ता हैं। वह अपनी मां पुष्पा के साथ रहते हैं। कुछ दिनों पहले उनकी मां डबरा में रहने वाले अपने छोटे पुत्र सुशांत के पास रहने गई थीं। बृहस्पतिवार की रात वह घर पर थे, तभी उनके दोस्त की मां तबीयत खराब होने की सुनकर वह उसके घर चले गए थे। इसी बीच रात में घर नहीं आ सके। मकान सूना होने के चलते मौका पाकर रात में बदमाश पीपीई किट पहनकर घर में घुस गए। बदमाशों ने मकान में घुसने से पहले कंपाउंड के मकानों की कुंडियां लगा दी थीं। इसके बाद कमरे में रखी अलमारी से लाखों रुपये के जेवरात व हजारों की नकदी लेकर भाग निकले। इसके साथ कुछ और मकानों में भी घुसने का प्रयास किया था, लेकिन सफल न होने के बाद सभी भाग निकले थे। शुक्रवार सुबह घर पहुंचे सुमित ताले टूटे देखकर घबरा गए। अंदर जाकर देखा तो अलमारी में पूरा सामान सामान गायब था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घरों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में बदमाश कैद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed