{"_id":"6574afb4eca4502882008a16","slug":"theft-of-eight-and-a-half-lakh-rupees-in-broad-daylight-from-the-court-employees-house-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-222853-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: न्यायालय कर्मचारी के यहां दिन-दहाड़े साढ़े आठ लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: न्यायालय कर्मचारी के यहां दिन-दहाड़े साढ़े आठ लाख की चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस, हाथ खाली
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार थाना इलाके की सरकारी कॉलोनी में रहने वाले न्यायालय के कर्मचारी के घर शनिवार को दिन में घुसे चोरों ने लाखों रुपये के माल पर हाथ साफ कर दिया। घटना के दौरान घर में कोई नहीं था। शाम को कचहरी से लौटने पर कर्मचारी को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया।
न्यायालय के प्रशासनिक कार्यालय के वरिष्ठ सहायक मनोज दीक्षित सीपरी बाजार स्थित रायगंज कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डी-38 में परिवार के साथ रहते हैं। बच्चे उनके बाहर पढ़ते हैं, जबकि पत्नी पिछले कुछ दिनों से अपने भाई के यहां दिल्ली में थीं। शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत थी, जिसके चलते मनोज सुबह 10 बजे कार्यालय के लिए निकले थे। इसके बाद वे तकरीबन शाम साढ़े सात बजे घर वापस लौटे। घर के मुख्य द्वार का ताला खोलकर भीतर प्रवेश करने पर अंदर के एक कमरे का दरवाजा खुला मिला। दरवाजे का कुंडा उखड़ा हुआ था। कमरे के भीतर जाकर देखा तो अलमारी भी खुली हुई थी और उसमें रखा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। लॉकर भी खुला हुआ था, जिसके अंदर रखे 50 हजार रुपये नकद और लगभग आठ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। यह देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी सूचना पुुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले, लेकिन चोरों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया। मनोज दीक्षित ने बताया कि चोर आंगन के रास्ते में उनके घर में दाखिल हुए। अलमारी की चाबी उन्हें कमरे में रखी मिल गई थी।
सीपरी बाजार थाने के प्रभारी निरीक्षक वेदप्रकाश पांडेय ने बताया कि चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।