फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   theft in four houses, ssp visits

बेदौरा गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी, एसएसपी पहुंचे

Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
theft in four houses, ssp visits
बेदौरा गांव में एक ही रात चार घरों में चोरी, एसएसपी पहुंचे
विज्ञापन

झांसी। थाना बबीना स्थित बेदौैरा गांव में बदमाशों ने मंगलवार व बुधवार रात चार घरों को निशाना बनाया। गैस कटर से दरवाजा काटकर अंदर घुसे बदमाश अलमारी में रखी नकदी व अन्य सामान चोरी कर ले गए। रात में ही घटना की जानकारी लगते ही ग्रामीण एकत्रित हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर बदमाशों को तलाशा, लेकिन हाथ नहीं आ सके। एसएसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
मंगलवार व बुधवार रात बबीना के बैदोरा निवासी शैलेंद्र अपने परिवार के साथ घर में सो रहे थे। इसी बीच मौका पाकर गैस कटर से दरवाजा काटकर बदमाश प्रवेश कर गए। बीच कमरे में रखी अलमारी के लॉकर में रखे ढाई से तीन हजार रुपये चोरी कर भाग गए। रात करीब ढाई बजे पत्नी आयुषी की आंख खुली तो कमरे का दरवाजा खुला देखकर उनको शक हुआ। अंदर कमरे में जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और पूरा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल पति व पुत्र को उठाकर घटना की जानकारी दी। घबराकर घर से बाहर निकलकर उन्होंने चिल्लाकर ग्रामीणों को उठाया। अभी लोग एकत्रित होकर शैलेंद्र के मकान के पास पहुुंचे थे, तभी पता चला कि उनके पड़ोस में रहने वाले भाई हरीराम नीखरा के यहां भी चोरी की घटना हुई। बदमाश यहां भी हरीराम के मकान में घुसकर कमरे में रखे बक्से से नकदी व तीन सोने की अंगूठी चोरी कर ले गए। एक साथ दो चोरी की खबर मिलते ही ग्रामीण पुलिस को सूचना देकर बदमाशों की तलाश में लग गए।
विज्ञापन

इसी दौरान पता चला कि गांव में रहने वाले थान सिंह राजपूत की बाइक भी ले गए। इसके अलावा, गांव के एक अन्य ग्रामीण के यहां भी चोरी की घटना को अंजाम दिया। सूचना पाकर मौैके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। खोजबीन के दौरान चोरी की बाइक गांव के पास खेत के पास से बरामद कर ली गई। बदमाश भागते समय छोड़कर चले गए। बुधवार सुबह एसएसपी डॉ. ओपी सिंह ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों से घटना की जानकार ली। उन्होंने थाने की पुलिस को जल्द से जल्द बदमाशोें की गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed