{"_id":"68321e7e0bb2153c3905682e","slug":"the-young-man-beat-his-wife-after-seeing-his-girlfriend-being-beaten-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-561881-2025-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: प्रेमिका को पीटता देख युवक ने पत्नी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: प्रेमिका को पीटता देख युवक ने पत्नी को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। शुक्रवार की रात मेडिकल कॉलेज के पास प्रेमिका के साथ पति को घूमता देखा पत्नी का पारा चढ़ गया। सड़क पर ही उसने पति की पिटाई शुरू कर दी। प्रेमिका के बीच बचाव करने पर पत्नी से उसे भी पीटा। प्रेमिका को पीटता देख पति ने पत्नी को पीट दिया। पत्नी के सिर पर चोट आ गई। शनिवार को उनके बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
शिवाजी नगर निवासी मोहनी यादव शुक्रवार शाम तबीयत खराब होने पर दवा लेने मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक स्टोर गई थी। वहां रेस्टोरेंट के बाहर उसका पति शिवम अपनी प्रेमिका के साथ घूमता दिखाई पड़ा। यह देखकर मोहनी का पारा चढ़ गया। उसने पति को पीटना शुरू कर दिया। बीच बचाव के लिए प्रेमिका आई। उन दोनों के बीच मारपीट हुई। प्रेमिका को पिटता देख गुस्से में शिवम ने सड़क पर ही मोहनी को पीट दिया। उसके सिर में चोट आ गई। तीनों के बीच मारपीट होने से वहां हंगामा मच गया। मोहिनी ने नवाबाद थाने पहुंचकर पति के खिलाफ तहरीर दी। थाना प्रभारी संतोष अवस्थी के मुताबिक, मामले की छानबीन की जा रही है।