{"_id":"5952aec34f1c1bcf188b45ec","slug":"the-work-of-the-water-corporation-and-the-planned-meadows-department-is-erratic","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल निगम और योजना मैदानी योजना विभाग का काम गड़बड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम और योजना मैदानी योजना विभाग का काम गड़बड़
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी।
मंगलवार को मंडलायुक्त अमित गुप्ता ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारियों को विकास कार्यों की जांच कराने के निर्देश दिए। इस दौरान काम में शिथिलता मिलने पर मैदानी योजना विभाग के उप निदेशक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने चतुर्थ राज्य वित्त आयोग और चौदहवें वित्त आयोग के कार्यों की जांच के आदेश दिए।
कमिश्नर सभागार में आयोजित बैठक में मंडलायुक्त ने कहा कि उपलब्ध धनराशि के सापेक्ष कार्य इस प्रकार किए जाएं कि वे पूरे हो सकें। निर्माण कार्यों और योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही सामने आने पर कार्रवाई होगी।
जल निगम के कार्यों पर कमिश्नर ने असंतोष जताते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि जल की कम उपलब्ध वाले स्थानों का चयन कर कार्य प्रारंभ किए जाएं। इस दौरान उन्होंने एक से सात जुलाई तक होने वाले पौधरोपण की तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम की समीक्षा करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सत्यापन में अपात्र पाए जाने वाले राशन कार्डों पर अपात्रता का कारण भी लिखा जाए। श्रम विभाग में श्रमिकों का पंजीकरण बढ़ाने को कहा। स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा करते हुए जिला ललितपुर और जालौन में ट्रिगरिंग टीम को और अधिक प्रभावशाली बनाने को कहा गया।
इस मौके पर डीएम झांसी कर्ण सिंह चौहान, डीएम जालौन नरेंद्र शंकर पांडेय, डीएम ललितपुर मानवेंद्र सिंह, सीडीओ ललितपुर प्रवीण लाक्षकार, डीडी सांख्यिकी भोलाराम मौजूद रहे।