फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The work of 'Har Ghar Jal' will speed up

‘हर घर जल’ के काम में आएगी तेजी

Mon, 08 Nov 2021 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
The work of 'Har Ghar Jal' will speed up
झांसी। ‘हर घर जल’ पहुंचाने की योजना के काम में तेजी आएगी। इसमें से चार परियोजनाओं का शिलान्यास प्रधानमंत्री करेंगे। जिले भर में 4280 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाई जाएगी, जिसमें से तीन सौ किलोमीटर से अधिक पाइप लाइन बिछायी जा चुकी है।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन के अंतर्गत वर्ष 2024 तक ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक घर में पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ‘हर घर जल’ योजना संचालित की जा रही है। योजना पर 1627.94 करोड़ रुपये खर्च होेंगे। योजना पूरी होने पर जिले के 644 गांवों में पीने का शुद्ध पानी 14,14,522 लाख आबादी को मिलने लगेगा। इसके लिए दस इंटेकवेल बनाए जाएंगे। अब तक सात पर काम चल रहा है। 20 सीडब्ल्यूआर पर काम चल रहा है। 101 ओवर हैड टैंक बनाए जाने हैं, जिसमें से 47 पर काम चल रहा है। 922 किलोमीटर मेन राइजिंग लाइन डाली जानी है और अब तक 178 किलोमीटर पाइपलाइन डाली जा चुकी है। शासन ने काम में तेजी लाने और अधिक से अधिक कनेक्शन देने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सूत्रों की मानें तो वर्ष 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं। क्योंकि, बुंदेलखंड में पानी बहुत बड़ा मुद्दा है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार के सहयोग से हर घर जल योजना शुरू की है। लेकिन, अब तक अपेक्षा के अनुरूप काम नहीं हो सका है। पहले योजना का काम लघु सिंचाई विभाग के पास था, फिर जलनिगम को सौंप दिया गया। इसके बाद जलनिगम का बंटवारा कर दिया गया। साथ ही योजना के संचालन के लिए टेंडर प्रक्रिया में देरी हो गई। इस कारण अब काम में तेजी लाने को कहा जा रहा है, ताकि चुनाव तक योजना धरातल पर दिखाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्र्रधानमंत्री करेंगे शिलान्यास
ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत बरथरी ग्राम समूह पेयजल योजना, टेहरका ग्राम समूह पेयजल योजना, पुरवा ग्राम समूह पेयजल योजना और बड़बार ग्राम समूह पेयजल योजना का शिलान्यास प्रधानमंत्री 19 नवंबर को करेंगे।

ग्रामीणों को किया जा रहा जागरूक
गांव में पानी की बरबादी रोकने के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है। गांव में लोगों को बताया जा रहा है कि नल से पानी का दुरुपयोग न करें। यदि जरूरत नहीं है तो नल की टोंटी बंद कर दें। जितनी जरूरत हो उतने ही पानी का उपयोग करें।
दस परियोजनाएं हैं संचालित
स्थान लाभान्वित होने वाले ग्राम लाभान्वित होने वाली आबादी
1- बुढ़पुरा 62 1,65,472
2- तिलैथा 30 44,091
3- बचावली 40 78,011
4- गुलारा 44ं 61,475
5- कुरैचा 74 1,56,731
6- इमलोट्रा 92 1,64,869
7. टेहरका 91 1,74,124
8. पुरवा 34 47,214
9. बरथरी 118 1,98,547
10. बड़बार 59 1,58,247
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed