फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The whole town was coined 'Maa Tujhe Pranam

पूरे शहर में गूंजा ‘मां तुझे प्रणाम’

Wed, 17 Aug 2016 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 17 Aug 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
The whole town was coined 'Maa Tujhe Pranam
maa tujhe salam - फोटो : demo
झांसी। हर बार की तरह इस बार भी अमर उजाला ने देश की आजादी का जश्न अनूठे अंदाज में मनाया। 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम ने सुबह से लेकर शाम तक शहर में राष्ट्रभक्ति की अलख जलाए रखी। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। हर कोई अपने-अपने अंदाज में ‘मां तुझे प्रणाम’ कहता नजर आया। 
विज्ञापन


झांसी। मां तुझे प्रणाम कार्यक्रम के तहत इलाइट चौराहे पर सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन किया गया, जिसमें 52 सेकेंड के लिए इलाइट चौराहे का यातायात पूरी तरह से थम गया। जो जहां था, वो वहीं राष्ट्रगान के सम्मान में सावधान की मुद्रा में खड़ा हो गया। 
विज्ञापन


सुबह से ही इलाइट चौराहे पर देश भक्ति के गीत गूंजने लगे थे। हाथों में तिरंगा थामे युवाओं की टोलियां चौराहे पर इकट्ठा होने लगीं थीं। लोगों का देश प्रेम का जज्बा देखते ही बन रहा था। दस बजने के कुछ मिनट पहले चौराहे के इर्दगिर्द मानव श्रृंखला बन गई थी। ठीक दस बजे सायरन की आवाज गूंजी और इसके बाद शुरू हो गया राष्ट्रगान। जो जहां था, वहीं थम गया। दुकानदार व ग्राहक सभी 52 सेकेंड के लिए सावधान खड़े हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर संस्था पैगाम ए इत्तेहादुल मुस्लिमिन के अध्यक्ष वसीम इकबाल, समीर खान, मो. शाकिर, सलमान, आसिफ, शाहरुख, नफीस, नसीब, सैफ, जामिन, कय्यूम, फैसल, फरहान, शकील, अब्दल गनी, उवैश, अस्फाक अली, तौसीफ खां, आदिल, उजैर, जुबैर, रिजवान, शेखू, सादाब, मुराद, असत, इमरान तथा हिंद सामाजिक संस्था के अशरफ, अजीम भाई, सोनू, नाजिम, राशिद, इलियास, नवाजिश, आशू, सुहैब, इमरान, जुवैद, आसिफ शेख, अजहर, आमिर, मकसूद, सफा माडर्न स्कूल के प्रधानाचार्य आजम अली हाशमी, निखत परवीन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, धर्मेंद्र, मयंक, आजाद आदि मौजूद रहे। इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, उप्र व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी, शहंशाह हैदर आब्दी, डॉ. विक्रम आनंद, सीपरी बाजार व्यापार मंडल के महामंत्री चौ. फिरोज, एम शाहिद खान, छात्र नेता सत्येंद्र सिंह मोनू, युवा ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, पार्षद सुरेश चंद्र गोपी, सुदर्शन शिवहरे आदि मौजूद रहे।    

झांसी। ‘आंधियां क्यूं न मुड़ जाएं मेरे सीने से टकराकर, मैं अपने दिल में हिंदुस्तान रखता हूं...’ कुछ इस तरह से लोगों ने किले की प्राचीर पर सजे अमर उजाला के अपना मंच पर देश प्रेम के जज्बातों को शब्दों में पिरोकर प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में बच्चे - बढ़े सभी ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। किसी ने स्वरचित रचना सुनाई, तो किसी ने देश प्रेम का गीत गुनगुनाया।

किले के मुख्य द्वार के निकट सजे अमना मंच पर सुबह से ही लोगों की भीड़ जमा होना शुरू हो गई थी। शुरुआत में सहयोगी रॉयल इनफील्ड त्रिवेणी इंटरप्राइजेज के पीयूष रावत, फ्यूचर प्लस के मृत्युंजय तिवारी, यामाहा आशीष ऑटो के अर्चित व ड्रेप टेक्नोलॉजी के महेंद्र ने भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।  कार्यक्रम में रवि सक्सेना, सुरेंद्र कुमार, पल्लवी तिवारी, विवेक मिश्रा, हर्षवर्धन, शेख आजाद, हरीशंकर बाल्मीकि, खुशी, घनश्याम, कल्पना, हैदर अली, पंकज पाठक, शरद कनौजिया, विशाल व नैंसी दुबे ने गीत व कविताओं के माध्यम से देश भक्तों को सलाम किया। रोशन डांस ग्रुप के युवा साथियों ने भी देश भक्ति के गीतों पर डांस की शानदार प्रस्तुति की। दो बार हुई तेजी बारिश के बीच भी भीड़ डटी रही। संचालन जीतू  ने किया। 

झांसी। ‘मां तुझे प्रणाम’ कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में दीपांजलि आयोजित की गई, जिसमें वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा के समक्ष लोगों ने देश के अमर शहीदों की याद में मोमबत्तियां जलाईं व श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान सभी ने एक स्वर में आजादी को अक्षुण बनाए रखने का संकल्प दोहराया। 
शाम को रानी लक्ष्मीबाई पार्क की रौनक देखते ही बन रही थी। पार्क की हरियाली के बीच रंगबिरंगी विद्युत छठाएं झिलमिला रहीं थीं। चप्पे-चप्पे पर देश भक्ति के गीतों की गूंज सुनाई दे रही थी। हर कोई आजादी के रंग में रंगा नजर आ रहा था। शाम सात बजे दीपांजलि की शुरुआत हुई। इसके साथ ही लोगों में देश के अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करने की होड़ सी मची गई।  


दीपांजलि में जेसीआई झांसी वीरांगना की अध्यक्ष अपर्णा दुबे, गरिमा श्रीवास्तव, गुंजन अग्रवाल, संगीता जैन, रीना कुलश्रेष्ठ, आराधना अग्रवाल, प्रभा गेड़ा, रितु, महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष शालिनी गुरुबख्शानी, सारिका मल्होत्रा, दीपा जैन, शालिनी, निशा दुबे, सोनिया चड्ढा, शिवाली अग्रवाल, कंचन सक्सेना, कविता शर्मा, जेसीआई गूंज की माला मेहरोत्रा, ऊषा सैन, सुनीता अग्रवाल, विद्या अग्रवाल आदि की प्रमुख भूमिका रही। इस मौके पर नगर आयुक्त अरुण प्रकाश, पूर्व राज्य मंत्री हरगोविंद कुशवाहा, एमएलसी प्रतिनिधि आर पी निरंजन, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष डा. धन्नूलाल गौतम, उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष संजय पटवारी, आईएमए सचिव डॉ. अनु निगम, पारुल निगम, सीपरी बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष संतोष साहू, महामंत्री चौधरी फिरोज, पीयूष रावत, गोकुल दुबे, मनोज अग्रवाल, शहंशाह हैदर आब्दी, भानु सहाय, डा. नीति शास्त्री, दीपशिखा शर्मा, प्रगति शर्मा, रंजना विद्रोही, उस्मान अश्क आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed