फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   the wall of the bridge pier fell into a ravine Jaylo

झरर घाट पुलिया की दीवार तोड़ खड्ड में गिरी जायलो

Wed, 10 Jun 2015 02:11 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला
ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Wed, 10 Jun 2015 02:11 AM IST
विज्ञापन
झांसी। बबीना थानांतर्गत झरर घाट की पुलिया पर मंगलवार की दोपहर रफ्तार से आ रही जायलो दीवार तोड़कर खड्ड में गिर गई। हादसे में चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


बबीना थानाध्यक्ष ने बताया कि झरर घाट पर अप व डाउन साइड की अलग-अलग पुलिया बनी हैं। दोपहर में ललितपुर की तरफ से तेज गति से आ रही जायलो पुलिया पर असंतुलित हो गई, जिससे वह दीवार तोड़ते हुए खड्ड में जा गिरी। इस बीच वहां से गुजर रहे राहगीर व वाहन चालक हादसा देख भौचक्के रह गए। इस बीच जायलों में फंसे लोगों की चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बचाव कार्य शुरू कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से फंसे दोनों लोगों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों में अजय भाटिया पुत्र ओमप्रकाश भाटिया निवासी फरीदाबाद व चालक रामकुमार पुत्र जयप्रकाश पंडित निवासी फतेहपुर बल्लमगढ़ फरीदाबाद हैं। अजय की हालत नाजुक बनी हुई है। हादसे की सूचना घायलों के परिजनों तक पहुंचा दी गई है।
विज्ञापन


दो नंबर लिखे होने की जांच होगी
थानाध्यक्ष ने बताया कि जायलो को कब्जे में ले लिया गया है। उसके पीछे दो नंबर बीएल11एआर- 3926 और एचआर51बीडी- 9849 हैं। उन्होंने बताया कि घायलों के स्वस्थ होने के बाद दो नंबर लिखे होने के मामले में पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed