फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The teacher crossing the track got his leg chopped off after being hit by the train.

Jhansi News: झांसी में दर्दनाक हादसा, पटरी पार कर रहे शिक्षक का ट्रेन की चपेट में आने से पैर कटा

Fri, 28 Oct 2022 11:19 PM IST
झांसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: झांसी ब्यूरो Updated Fri, 28 Oct 2022 11:19 PM IST
सार

हरदोई जनपद के ग्राम सिमरा निवासी आरएस सक्सेना (44) अपने परिवार के साथ पिछले 18 सालोें से प्रेमनगर क्षेत्र में रहते आ रहे हैं। वह राइजिंग फ्लावर स्कूल में रसायन विषय के शिक्षक हैं।

विज्ञापन
The teacher crossing the track got his leg chopped off after being hit by the train.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झांसी में पटरी पार कर रहे शिक्षक का ट्रेन की चपेट में आने से एक पैर कट गया, जबकि दूसरे में भी गंभीर चोटें आईं हैं। शिक्षक ट्रेन पकड़कर कानपुर जाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही वे हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


हरदोई जनपद के ग्राम सिमरा निवासी आरएस सक्सेना (44) अपने परिवार के साथ पिछले 18 सालोें से प्रेमनगर क्षेत्र में रहते आ रहे हैं। वह राइजिंग फ्लावर स्कूल में रसायन विषय के शिक्षक हैं। शुक्रवार को उन्हें कानपुर एक रिश्तेदार के यहां जाना था। वह घर से पैदल ही स्टेशन के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन


वह काठ के पुल और प्लेटफार्म नंबर छह के बीच पटरी पार कर रहे थे, इसी दरम्यान वे ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनका एक पैर कट गया। जबकि, दूसरे में गंभीर चोटें आईं। घायल का मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक की पत्नी श्याम देवी ने बताया कि उनके पति का दो साल पहले भी एक्सीडेंट हुआ था। इसमें उनके एक पैर में रॉड डाली गई थी। साथ ही उनके पति कोरोना की चपेट में भी आए थे, जिसके बाद से वह मानसिक अवसाद से जूझते आ रहे हैं। उन्हें शुगर व ब्लड प्रेशर की भी समस्या है, जिसका इलाज जारी है।


उनके दो बच्चे बेटी डॉली (16) व बेटा जितेंद्र (10) हैं। वहीं, घायल आरएस सक्सेना ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर छह के बीच कई पटरियां थीं। वे समझ नहीं पाए कि ट्रेन किस पटरी पर आ रही है, जिसके चलते वे गाड़ी की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed