{"_id":"592db9fa4f1c1bac0dbda82d","slug":"the-situation-of-the-gwalior-road-then-neglected-by-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की अनदेखी से फिर बिगड़े ग्वालियर रोड के हालात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की अनदेखी से फिर बिगड़े ग्वालियर रोड के हालात
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
ट्रक
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास यातायात व्यवस्था फिर बिगड़ गई है। चौकी पुलिस के पुराने ढर्रे पर लौटने से ट्रक फिर से सड़क पर खड़े होने लगे हैं। पुलिस की यह अनदेखी राहगीरों पर भारी पड़ रही है। साथ ही सड़क भी उखड़ रही है। जबकि, अभी दो दिन पहले अमर उजाला द्वारा समस्या को उठाने के बाद हरकत में आई पुलिस ने सड़क से हटाकर ट्रकों को पास के पालीटेक्निक ग्राउंड में खड़ा करा दिया था, जिससे यातायात सुगम हो गया था। एक बार फिर क्षेत्रीय पुलिस पर सवालिया निशान लग रहे हैं।
ग्वालियर रोड औद्योगिक क्षेत्र स्थित एफसीआई का गोदाम भर जाने के बाद पिछले दस - बारह दिनों से गेहूं का भंडारण भोजला मंडी में किया जा रहा है। लेकिन, मंडी में धर्मकांटा नहीं है, जिससे खाली और भरे ट्रकों की तौल ग्वालियर रोड रेलवे क्रासिंग के पास स्थित धर्मकांटे पर की जा रही है। इससे यहां सड़क के दोनों और ट्रकों की लंबी - लंबी कतारें लग रहीं थीं, जिससे सड़क पर दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती थी। अमर उजाला की पहल पर रविवार की सुबह से चौकी पुलिस ने ट्रकों को पालीटेक्निक कालेज के ग्राउंड में खड़ा कराना शुरू कर दिया था, लेकिन मंगलवार से हालात फिर पुरानी स्थिति में लौट आए। सड़क किनारे ट्रक खड़े होने से यातायात बाधित हो रहा है। पालीटेक्निक रोड ही नहीं, ग्वालियर रोड स्थित औद्योगिक क्षेत्र की सड़क पर भी ट्रकों का कब्जा है। ग्वालियर रोड चौकी पुलिस यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए कदम नहीं उठा रही है। सवाल है कि आखिर पुलिस इन ट्रक वालों को खुली छूट क्यों दे रही है? पुलिस पर उंगली उठ रही है। गर्मी में सड़क पर राहगीर परेशान होते हैं और पुलिस सुस्ताती नजर आती है।
‘ट्रकों को पालीटेक्निक ग्राउंड में खड़ा कराना शुरू कर दिया है। ग्वालियर रोड पर सड़क किनारे कोई ट्रक न रहे, इसके लिए बुधवार से सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। ’
विज्ञापन
- गगन गौड़, थाना प्रभारी - सीपरी बाजार
सड़क खराब हो रही
हाल ही में अभी ग्वालियर रोड से औद्योगिक क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क को नए सिरे से दुरुस्त किया गया था। लेकिन ट्रकों की बेतरतीब आवाजाही की वजह से यह पालीटेक्निक उखड़ने लगी है। तेज गति से ट्रकों का आवागमन डामर रोड को खराब कर रहा है। पहियों के निशान और उखड़ी सड़क देखी जा सकती है। मुख्य मार्ग से औद्योगिक क्षेत्र की मोड़ पर नई डली सड़क की ऊपर की गिट्टी उखड़ने लगी है।