{"_id":"8a867ac833f5d1327db627f9e797623a","slug":"the-shops-will-be-kbadio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ियों को दी जाएंगी दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ियों को दी जाएंगी दुकानें
झांसी/ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर में प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए नगर निगम ने प्रयास तेज कर दिए हैं। जल्द ही शहर में 33 जगहों पर पक्की दुकानें निर्मित कराकर रजिस्टर्ड कबाड़ियों को आवंटित की जाएंगी। दुकान में कबाड़ी शहर का कचरा एकत्रित करेंगे, जहां से उसे प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट भेजा जाएगा।
शहर के स्मार्ट सिटी योजना में चयनित होने के बाद नगर निगम ने यहां पर प्लास्टिक कचरे के निस्तारण के लिए कबाड़ियों को जगह उपलब्ध कराने की योजना बनाई है। योजना के तहत प्रत्येक दो वार्ड के अंतराल में पांच गुणा पांच की एक पक्की दुकान बनाई जाएगी, जिसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। यह दुकानें रजिस्टर्ड कबाड़ियों को आवंटित की जाएंगी। जिनसे बाजार भाव के आधार पर सिक्योरिटी मनी एवं किराया वसूला जाएगा। वहीं इन कबाड़ियों की जिम्मेदारी होगी कि वह प्लान से जुडे़ लगभग 159 कचरा बीनने वाले लोगों से सप्ताह में करीब पांच हजार घरों से एकत्रित निष्प्रयोजित प्लास्टिक कचरा लेंगे, जो नगर निगम के रिसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाएगा। उल्लेखनीय है कि जिन कबाड़ियों को यह दुकानें आवंटित की जाएंगी वह स्वयं कबाड़ का व्यापार भी कर सकते हैं।
प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट योजना के चीफ एक्जीक्यूटिव राकेश सोलंकी के मुताबिक आसानी से कबाड़ की दुकान को पहचाना जा सके इसके लिए दुकान के बोर्ड पर झांसी नगर निगम वेस्ट एक्सचेंज सेंटर रिसाइक्लिंग नेटवर्क लिखा जाएगा। वहीं लोगों को जागरूक करने के लिए दुकान के दोनों ओर प्लास्टिक व पॉलीथीन से होने वाले नुकसानों को भी बोर्ड पर अंकित किया जाएगा।