{"_id":"6862df9571e1e9e3fa084ba6","slug":"the-second-accused-of-raping-an-old-woman-was-arrested-by-the-police-jhansi-news-c-167-1-sjhs1005-102980-2025-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: वृद्धा के साथ दुष्कर्म का दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: वृद्धा के साथ दुष्कर्म का दूसरा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा
विज्ञापन
एक आरोपी को मुठभेड़ में पहले ही दबोच चुकी है पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
चिरगांव। चिरगांव थाना इलाके में घर में घुसकर वृद्धा के साथ दुष्कर्म और उसके नाबालिग बेटे के साथ कुकर्म करने के दूसरे आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, एक अन्य आरोपी की मुठभेड़ के दौरान पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी है।
चिरगांव थाना इलाके के एक गांव में 14 जून की रात घर में घुसकर दो युवकों ने 17 वर्षीय किशोर के साथ कुकर्म किया था। बुजुर्ग मां के विरोध करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद 15 जून की रात दोनों युवक एक बार फिर उनके घर पहुंच गए थे। उन्होंने 65 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म किया था। वृद्धा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। इनमें से एक आरोपी सत्यम परिहार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया था। जबकि, दूसरा आरोपी दुष्यंत परिहार मौके से भाग गया था।
चिरगांव थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना के दूसरे आरोपी दुष्यंत को सुल्तानपुरा से भरतपुरा जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद किए गए हैं।