{"_id":"61673b8deec43630fd2116f6","slug":"the-quality-of-asra-houses-will-be-checked-jhansi-news-jhs2065453169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसरा आवासों की गुणवत्ता की होगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसरा आवासों की गुणवत्ता की होगी जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। एरच नगर पंचायत में नवनिर्मित आसरा आवास में दस अक्तूबर को छज्जा गिरने के मामले को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने उच्च स्तरीय तकनीकी जांच समिति का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने बताया कि एरच में बने आसरा आवास योजना अंतर्गत एरच-1 में 144 और एरच-2 में 84 आवासों का निर्माण कराया गया है। कार्यदायी संस्था ने दोनों परियोजनाओं को पूरा कर अधिशासी अधिकारी एरच को हस्तांतरण कर दिया है। एरच-1 में 144 आवासों के सापेक्ष 72 आवासों का आवंटन किया जा चुका है। एरच-2 में कोई भी आवास आवंटन नहीं हुआ है। एरच- 2 परियोजना में 15 से 20 परिवार कुछ ब्लाकों में अवैध तरीके से रह रहे हैं। उन्होंने बगैर आवंटन के रह रहे लोगों की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था ध्यान रखे कि एरच जैसी घटना दोबारा न हो। निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं होना चाहिए। यदि जांच के दौरान निर्माण कार्य में गड़बड़ी मिलती है तो संबंधित कार्यदायी संस्था को काली सूची में डाल दिया जाएगा।
पांच सदस्यीय जांच समिति का अध्यक्ष नगर आयुक्त को बनाया गया है। समिति में उपाध्यक्ष झांसी विकास प्राधिकरण, अपर जिलाधिकारी, अधिशासी अभियंता नगर निगम, अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण व परियोजना प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम को रखा गया है।