{"_id":"614102a08ebc3ece353cee6e","slug":"the-protest-ended-after-the-intervention-of-the-district-administration-jhansi-news-jhs2043271122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला प्रशासन के दखल के बाद खत्म हुआ धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला प्रशासन के दखल के बाद खत्म हुआ धरना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। डाक विभाग के निलंबित कर्मचारियों की बहाली के लिए डाक कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन धरना दिया जा रहा था। मंगलवार को जिला प्रशासन के दखल के बाद नगर मजिस्ट्रेट द्वारा कर्मचारियों से बातचीत की गई। बातचीत में सहमति बनने पर डाक कर्मियों द्वारा देर शाम धरने को समाप्त कर दिया गया है।
डाक विभाग के निलंबित सात कर्मचारियों की बहाली के लिए डाक कर्मियों द्वारा प्रवर डाक अधीक्षक कार्यालय पर सोमवार से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया था। धरना समाप्त करने के लिए विभागीय अधिकारियों द्वारा कई बार वार्ता की गई। लेकिन कोई भी निदान नहीं निकलने पर विभागीय अधिकारियों द्वारा जिला प्रशासन के अधिकारियों को प्रकरण से अवगत कराया गया। जिस पर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा डाक कर्मियों से वार्ता की गई। बातचीत में सहमति बनने पर डाक कर्मचारियों द्वारा धरने को समाप्त कर दिया।
इस संबंध में प्रवर डाक अधीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मामले को जिला प्रशासन के अधिकारियों को अवगत कराया गया था। सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा वार्ता करने पर कर्मचारियों द्वारा धरने को समाप्त कर दिया गया है।