फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The problem of providing water to Bida is solved, the requirement will be fulfilled from Rajghat dam

Jhansi News: बीडा को पानी देने पर फंसा पेच दूर, राजघाट बांध से पूरी होगी जरूरत

Mon, 07 Jul 2025 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
The problem of providing water to Bida is solved, the requirement will be fulfilled from Rajghat dam
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीडा) तक पानी पहुंचाने को लेकर फंसे पेच को काफी हद तक सुलझा लिया गया है। बीडा प्रशासन ने राजघाट बांध से करीब 500 एमसीएम (मिलियन क्यूबिक मीटर) पानी की मांग रखी थी। इसे सिंचाई विभाग ने भी मंजूर कर लिया है। जल्द ही उप्र एवं मध्य प्रदेश के बीच पानी बंटवारे के साथ अंतिम मंजूरी दे दी जाएगी। हालांकि, बीडा अफसरों का कहना है कि शुरुआत में सिर्फ सात एमसीएम पानी की ही जरूरत पड़ेगी। इसकी पूर्ति माताटीला बांध से होगी।
बीडा के लिए जिस स्थान को प्रस्तावित किया गया, वह झांसी के सबसे ड्राई इलाकों में शुमार है। ऐसे में बीडा प्रशासन के सामने यहां तक पानी लाने की सबसे बड़ी चुनौती रही। यहां औद्योगिक इकाइयों की बसावट के चलते भारी मात्रा में पानी की जरूरत है, लेकिन सिंचाई विभाग के पास बांधों में भी अतिरिक्त पानी नहीं बचा। शुरुआत में बीडा अफसरों के पानी मांगने पर सिंचाई विभाग ने दो टूक इन्कार कर दिया। ऐसे में बीडा में पानी की जरूरत पूरी करने पर संकट पैदा हो गया। यह मामला शासन तक जा पहुंचा। पिछले करीब एक साल से इसे लेकर बीडा एवं सिंचाई अफसरों के बीच गतिरोध था। शासन की दखल के बाद राजघाट बांध से पानी मिलने पर सहमति हुई। इसके लिए राजघाट के जलस्तर को पुनरीक्षित कर यहां 300 एमसीएम पानी अतिरिक्त स्टोर करने पर सहमति हुई। अब यही पानी बीडा को दिया जाएगा। बीडा अफसरों का कहना है कि 500 एमसीएम पानी की जरूरत अभी नहीं है। शुरुआत में सिर्फ सात एमसीएम पानी चाहिए। यह पानी माताटीला बांध से ही मिलेगा।
विज्ञापन



बीडा तक पानी पहुंचाने में खर्च होंगे करोड़ों
बीडा तक पानी पहुंचाने में ही करोड़ों रुपये खर्च होंगे। यहां तक पानी पहुंचाना कोई आसान काम नहीं है। जल निगम अभियंताओं का कहना है कि इसके लिए अलग से प्रोजेक्ट बनेगा। पाइपलाइन भी अलग से बिछाई जाएगी। इसके बाद यहां तक पानी पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



पानी की कोई समस्या नहीं है। राजघाट से भी सिंचाई विभाग पानी देने को राजी हो गया है, लेकिन शुरुआत में करीब सात एमसीएम पानी ही चाहिए। यह पानी माताटीला बांध से मिलने की उम्मीद है। - अमृत त्रिपाठी, सीईओ, बीडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed