फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The plan will be in prime housing 2,662

प्रधानमंत्री योजना में बनेंगे 2,662 आवास

Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Oct 2016 12:40 AM IST
विज्ञापन
The plan will be in prime housing 2,662
avas, jhansi news - फोटो : demo
झांसी।
विज्ञापन

जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) का लक्ष्य तय कर दिया गया है। जिले में 2,662 आवास बनाए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक बंगरा व सबसे कम बड़ागांव ब्लाक में बनेंगे। अभी पात्रों के सत्यापन का कार्य चल रहा है।
इंदिरा आवास योजना के नाम से संचालित योजना का नाम बदलकर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) कर दिया गया है। इस योजना के अंतर्गत 1.20 लाख रुपये पात्र लाभार्थी को आवास बनाने के लिए दिए जाएंगे, जबकि इंदिरा आवास योजना में 70 हजार रुपये मिलते थे। सभी आठ ब्लाकों में 2016-17 के लिए आवासों का लक्ष्य तय कर दिया गया है। ब्लाक बबीना में 256, बड़ागांव में 134, बामौर में 336, बंगरा में 456, चिरगांव में 349, गुरसराय में 355, मऊरानीपुर में 394, और मोंठ ब्लाक में 382 आवास बनाने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक जीपी गौतम ने बताया कि आवास के लिए पात्रों का सत्यापन कार्य चल रहा है। पात्रता के लिए 2011 की सामाजिक और आर्थिक जनगणना को मानक बनाया गया है। विधवा, भूमिहीन, आवास विहीन और परिवार में यदि कोई कमाने वाला नहीं है, तो ऐसे पात्रों को वरीयता दी जाएगी। आवास के लिए स्वीकृत धनराशि दो किस्तों में दी जाएगी। बारह हजार रुपये अलग से शौचालय निर्माण को दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
यह जमा करना अनिवार्य
आवास योजना के आवेदन पत्र के साथ बैंक खाता नंबर, आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य है। मोबाइल नंबर इसलिए, ताकि आवेदक तक जानकारी पहुंच सके।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed