फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The mayor and councilors took oath ... the new government was formed

Jhansi News: मेयर और पार्षदों ने ली शपथ...लो बन गई नई सरकार

Sat, 27 May 2023 02:23 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 May 2023 02:23 AM IST
विज्ञापन
The mayor and councilors took oath ... the new government was formed
अमर उजाला ब्यूरोझांसी। नवनिर्वाचित महापौर बिहारीलाल आर्य समेत 60 पार्षदों को मुक्ताकाशी मंच पर शुक्रवार को भव्य समारोह में शपथ दिलाई गई। इसी के साथ झांसी में नई सरकार बन गई।
विज्ञापन

समारोह में सबसे पहले मंडलायुक्त डा.आदर्श सिंह ने महापौर बिहारी लाल को शपथ दिलाई। इसके बाद महापौर ने सभी 60 पार्षदों को 15-15 के समूह में अलग-अलग शपथ दिलाई। कई पार्षद फूल-मालाओं से लदकर शपथ ग्रहण स्थल तक पहुंचे। शपथ ग्रहण के दौरान पूरा पंडाल भारत मां की जय एवं वंदे मातरम के जयघोष से गूंजता रहा। समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी हिस्सा लेने पहुंचे थे।
विज्ञापन

भगवा रंग में रंगे मुक्ताकाशी मंच पर बिहारी लाल तय समय से करीब डेढ़ घंटे विलंब से पहुंचे। इस दौरान उनके समर्थक भी साथ थे। उनके पहुंचते ही पुष्प वर्षा एवं ढाले-ताशे के साथ ही बुंदेलखंड का वाद्य रमतुला बजाकर उनका स्वागत किया गया। मंच पर पहुंचते ही बिहारीलाल ने अपने खास अंदाज में घुटनों के बल पर बैठकर सभा स्थल पर सभी का अभिवादन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर आयुक्त पुलकित गर्ग ने महापौर को परंपरागत गाउन पहनाया। इसके बाद कार्यक्रम की शुरूआत हुई। मंडलायुक्त डा.आदर्श ने जैसे ही शपथ ग्रहण के लिए बिहारी लाल का नाम पुकारा, पूरा पंडाल बिहारी लाल के नारों से गूंज उठा। उन्होंने सबसे पहले महापौर को शपथ दिलाई। बिहारी लाल ने ईश्वर के नाम से शपथ ली। उनके शपथ लेने के बाद एमएलसी रमा निरंजन, विधायक रवि शर्मा, पूर्व मंत्री रविंद्र शुक्ला, निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल, जिलाधिकारी रविंद्र कुमार आदि ने बिहारीलाल को बधाई दी। इसके बाद पंद्रह-पंद्रह के समूहों में महापौर ने पार्षदोें को शपथ दिलाई। अपर नगर आयुक्त मो.कमर ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, पूर्व महापौर किरण राजू बुकसेलर, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धुन्नू लाल गौतम, लाखन सिंह आस्ता, जितेंद्र तिवारी समेत भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कई पार्षदों के परिजन भी ढोल-ताशे की धुन पर थिरकते हुए शपथ ग्रहण स्थल पर पहुंचे। संचालन नीति शास्त्री ने किया।



इनसेट
लक्ष्मी गणेश पूजन करके संभाली महापौर की कुर्सी



शपथ ग्रहण करने के करीब डेढ़ घंटे बाद महापौर बिहारी लाल आर्या लाव-लश्कर संग नगर निगम स्थित अपने कार्यालय पहुंचे। उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। कार्यालय पहुंचने के बाद सबसे पहले महापौर बिहारी ने वहां रखी लक्ष्मी गणेश की प्रतिमा का पूजन-अर्चन किया। इसके बाद नगर निगम अफसरों से मुलाकात की। अपर नगर आयुक्त मो.कमर, उप नगर आयुक्त अमित सिंह, मुख्य कर निधार्रण अधिकारी धीरेंद्र मोहन कटियार, स्वास्थ्य अधिकारी डा.धीरेंद्र गुप्ता समेत अन्य निगम अफसरों ने महापौर कक्ष पहुंचकर उनसे मुलाकात की। महापौर ने उनसे निगम की समस्याओं के बारे में चर्चा की। पहले दिन करीब दो घंटे महापौर अपने कार्यालय में रहे। इस दौरान उन्होंने फरियादियों की समस्याएं भी सुनीं। कई नवनिर्वाचित पार्षद मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान उनकी पत्नी शांति आर्या, बेटी भारती आर्य समेत अन्य परिजन भी उपस्थित थे।



इनसेट

गदा सौंपने की फोटो लगाएं

निगम अफसरों ने तोड़ दी दशकों पुरानी परंपरा



नगर निगम की दशकों पुरानी परंपरा में निवर्तमान महापौर ही नए महापौर को राजदंड का प्रतीक गदा एवं महानगर की चाबी सौंपने का काम करते हैं। देश के सभी नगर निगम में यह परंपरा निभाई जाती है। झांसी में पिछली बार रामतीर्थ सिंघल को पूर्व महापौर किरण राजू बुकसेलर ने गदा सौंपी थी लेकिन, इस दफा नगर निगम अफसरों ने दशकों पुरानी यह परंपरा तोड़ दी। राजदंड का प्रतीक गदा निवर्तमान महापौर रामतीर्थ सिंघल के बजाए मंडलायुक्त डा.आदर्श सिंह के हाथों ही दिलाया दिया।



इनसेट
बिहारी लाल ने ही पढ़ डाली आधे से अधिक पार्षदों की शपथ
शपथ ग्रहण के लिए बनाए मंच पर भारी अफरातफरी रही। महापौर के शपथ लेने के दौरान यह काफी अधिक बढ़ गई। निगम अफसरों ने कार्यक्रम को संक्षिप्त करने की गरज से पंद्रह-पंद्रह के ग्रुप में पार्षदों को शपथ के लिए बुलाया लेकिन, अफरातफरी में कई पार्षद शपथ ही नहीं पढ़ रहे थे जबकि महापौर बिहारी लाल ही उन सभी के साथ शपथ पत्र पढ़ गए। कई नवनिर्वाचित पार्षदों को शपथ लेने का तरीका ही समझ में नहीं आया।




इनसेट

कई दफा फिसली बिहारी की जुबान
शपथ लेने के बाद सभा को संबोधित करते समय महापौर बिहारी लाल की कई दफा जुबान भी फिसली। महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा को वह शर्मा कह बैठे, पूर्व रविंद्र शुक्ला को रवि शुक्ला कह दिया। नगर आयुक्त पुलकित गर्ग के बजाए राघवेंद्र पटेल को बता दिया। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष का नाम लेने में भी अटक गए। पास में खड़े एक व्यक्ति ने उनकी मदद की। इसके अलावा कुछ केंद्रीय योजनाओं का नाम भी उन्होंने सही नहीं लिया। उनके गलत संबोधन पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं। बिहारीलाल ने मंच से पत्नी शांति और ब्लॉक प्रमुख बेटी भारती आर्या का भी नाम लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed