फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The maiden wife, husband had hanged

पत्नी गई मायके, पति ने लगाई फांसी

Tue, 29 Dec 2015 01:36 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 29 Dec 2015 01:36 AM IST
विज्ञापन
The maiden wife, husband had hanged
झांसी। मायके गई पत्नी के वियोग में एक युवक ने फांसी लगा ली। बाद में युवक ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


ललितपुर के दैनपुरा निवासी भज्जू (20) पुत्र चैने पटेल की शादी आठ माह पूर्व ग्राम बछरई निवासी वर्षा के साथ हुई थी। विगत 25 दिसंबर को उसकी पत्नी दसवीं की परीक्षा की तैयारी करने मायके जा रही थी, परंतु वह उसे भेजने को तैयार नहीं था।

दोपहर के समय जैसे ही उसकी पत्नी अपने भाई के साथ मायके के लिए रवाना हुई, उसने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी। किसी अप्रिय घटना की आशंका होने पर थोड़ी देर बाद परिजन भी खेत पर पहुंच गए। परिजनों ने जब भज्जू को एक पेड़ पर फंदे से लटका देखा तो उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


परिजनों ने उसे पेड़ से उतारा और उपचार के लिए जिला अस्पताल ले आए। यहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे मेडिकल कॉलेज झांसी के लिए रेफर कर दिया। सोमवार की सुबह पांच बजे उसने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed