फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The lights will not go off on Deepawali, every transformer of the city is getting repaired

दीपावली पर गुल नहीं होगा बत्ती, शहर का एक- एक ट्रांसफार्मर हो रहा दुरुस्त

Mon, 01 Nov 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The lights will not go off on Deepawali, every transformer of the city is getting repaired
झांसी। दीपावली और आसपास के त्योहारों पर बिजली गुल न हो इसके लिए बिजली विभाग तैयारियों में लगा है। शहर के एक- एक ट्रांसफार्मर की मरम्मत की जा रही है। अधीक्षण अभियंता ने वर्कशाप अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह त्योहार को लेकर कुछ ट्रांसफार्मर वर्कशाप के बाहर तैयार हालत में रखें, ताकि अगर कोई ट्रांसफार्मर खराब होता है उसे जल्द से जल्द बदला जा सके।
विज्ञापन

दीपावली व धनतेरस पर झालरों व बाजार में होने वाली अधिक रोशनी से बिजली की मांग बढ़ जाती है। त्योहार पर ओवर लोडिंग या फॉल्ट के चलते आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पहले से इंतजाम शुरू हो चुके हैं। इसके लिए ढीले तारों को कसने, ट्रांसफार्मरों की बैलेंसिंग, तेल, सबस्टेशनों के उपकरणों को दुरुस्त करने का लगभग काम पूरा कर लिया गया है। महानगर में लगे एक हजार से अधिक ट्रांसफार्मरों में तेल व फ्यूज की जांच की गई है। शनिवार को अधीक्षण अभियंता (महानगर) राजकुमार ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ त्योहार पर निर्बाध आपूर्ति के लिए बैठक की। उन्होंने बताया कि अगर किसी क्षेत्र का ट्रांसफार्मर फुंकता है तो लोगों को तुरंत सबस्टेशन पर आकर सूचना देनी चाहिए। सबस्टेशन के सीयूजी नंबर पर भी अवगत करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed