फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The launch has happened but the oxygen supply has not started from the plant

शुभारंभ तो हो गया पर प्लांट से शुरू नहीं ऑक्सीजन सप्लाई

Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 02:45 AM IST
विज्ञापन
The launch has happened but the oxygen supply has not started from the plant
झांसी। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट से वार्ड को सप्लाई अब तक शुरू नहीं हो सकी है। जबकि, एक सप्ताह पहले इसका शुभारंभ किया जा चुका है। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ट्रायल चल रहा है। सारी तैयारियां पूरी हैं। जल्द ही सप्लाई शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट स्थापित किए जाने हैं। इसमें से एक का निर्माण कार्य पूरा होने पर विदेश से प्लांट आकर स्थापित भी हो चुका है। इसका शुभारंभ भी एक सप्ताह पहले किया जा चुका है। प्लांट आ जाने के बाद भी यहां से वार्ड तक ऑक्सीजन सप्लाई लाइन डली नहीं थी, जिसे आनन-फानन दो दिनों में पूरा कराया गया। अब प्लांट के शुभारंभ के बाद यहां से वार्डों को ऑक्सीजन सप्लाई शुरू नहीं की जा सकी है। सूत्रों ने बताया कि यहां पर ऑक्सीजन लाइन बिछाई जा चुकी है। मगर अब तक कंट्रोल पैनल नहीं लग सका है। इस कारण शुभारंभ के बाद भी प्लांट पर ताला लटक रहा है। जबकि, तीसरी लहर के देश में तीन सप्ताह में दस्तक देने की बात कही जा रही है। वहीं, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने कहा कि प्लांट से ऑक्सीजन सप्लाई का ट्रायल चल रहा है। तैयारी पूरी है, ट्रायल पूरा होते ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed