फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The keyman stopped the goods train by red flagging it after seeing the track

चाबीमैन ने चटकी पटरी देख मालगाड़ी को लाल झंडी दिखाकर रोका

Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
The keyman stopped the goods train by red flagging it after seeing the track
झांसी। मंडल के सांक और मुरैना स्टेशन के बीच मंगलवार सुबह ठंड से पटरी चटक गई। इस घटना के कारण मालगाड़ी समेत चार ट्रेनें लेट हो गईं। इससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 8.30 बजे एक मालगाड़ी सांक से मुरैना स्टेशन की तरफ बढ़ रही थी, तभी किलोमीटर नंबर 1256/22 पर चाबीमैन प्रहलाद ने लाल झंडी दिखाकर मालगाड़ी को रोक लिया। मालगाड़ी के रुकने पर चाबीमैन ने लोको पायलट को बताया कि किलोमीटर नंबर 1056/10-12 पटरी चटक (रेल फ्रैक्चर) गई है। पीछे आ रहीं ट्रेनों को भी अलग- अलग स्टेशनों पर रोक दिया गया। सूचना पर 9.05 बजे रेल पथ निरीक्षक इंजीनियरिंग स्टाफ के साथ मौके पर पहुंच गए। कर्मचारियों ने वेल्डिंग कर टूटी पटरी को दुरुस्त किया। बाद में मालगाड़ी को 20 किलोमीटर प्रति घंटा की धीमी रफ्तार से मौके से गुजारा गया। इस घटना के कारण 12617 मंगला एक्सप्रेस 50 मिनट, 12625 केरला एक्सप्रेस 25 मिनट और 12647 कोयंबटूर से हजरत निजामुद्दीन कांगो एक्सप्रेस 35 मिनट लेट हो गई। वहीं उक्त ट्रेनों के लेट होने से उनमें सवार मुसाफिर सर्दी से बेहाल रहे। उनको सुबह के वक्त चाय व नाश्ता समय पर नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed