फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The head was broken with the butt of a gun for not paying for alcohol

Jhansi News: शराब के लिए पैसे न देने पर तमंचे की बट से फोड़ा सिर

Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 02:48 AM IST
विज्ञापन
The head was broken with the butt of a gun for not paying for alcohol
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। कोतवाली के मुकरयाना निवासी सुहैल ने शराब के लिए पैसे न देने पर तमंचे की बट मारकर सिर फोड़ देने के आरोप में दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुहैल ने पुलिस को बताया कि 6 सितंबर को वह दतिया गेट बाहर संत का बगीचा से अपने घर मुकरयाना की ओर आ रहा था। रास्ते में बंटी मकरानी अपने भाई जहीर निवासी मुकरयाना खड़े थे। दोनों उससे शराब पीने के लिए पैसा मांगने लगे। उसके पैसा देने से इन्कार करने पर दोनों नाराज हो गए। बंटी ने तमंचा निकाल लिया। तमंचे की बट उसके सिर पर दे मारा। उसके सिर में चोट आ गई। जहीर ने भी चाकू निकालकर उसे जान से मार डालने को धमकाया। किसी तरह वहां से भागकर उसने अपनी जान बचाई। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed