{"_id":"141ed16d68c9f45dc386ff4eb44cbbab","slug":"the-gorge-dry-taps-roads-overflow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलों के हलक सूखे, सड़कें तरबतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलों के हलक सूखे, सड़कें तरबतर
ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 09 Jun 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नगर में भीषण गर्मी में हर ओर नलों के हलक सूखने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं, जल संस्थान की लापरवाही से पाइप लाइनों में मामूली से लीकेज के कारण बेशकीमती पानी सड़कों पर बह रहा है।
नगर के विभिन्न मार्गों में दबी जल संस्थान की पाइप लाइनों में मामूली लीकेज होने से हजारों लीटर पानी के बहने से साफ तौर पर जल संस्थान की लापरवाही साबित हो रही है। भीषण गर्मी में एक ओर जहां लोग एक-एक बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, वहीं सड़कों पर बह रहा पानी तमाम प्रश्न खड़ा कर रहा है।
इलाइट चौराहा झूलेलाल पार्क के समीप पानी सप्लाई के चैंबर के आंशिक खुले होने से पिछले काफी दिनों से बेशकीमती पानी नालियों में व्यर्थ बह रहा है। स्थानीय दुकानदारों के मुताबिक उक्त पाइप लाइन से गोविंद चौराहा, पुलिस लाइन सहित कई क्षेत्रों में पानी सप्लाई होता है। कुछेक बार जल संस्थान कर्मियों को बताया भी, लेकिन दुरस्तीकरण नहीं हुआ।
विज्ञापन
इधर, तहसील एवं आसपास के क्षेत्रों को पानी सप्लाई वाली पाइप लाइन में तहसील कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर मामूली छेद होने से प्रतिदिन कई हजार लीटर पानी बह रहा है। यह बह रहा पानी आसपास के कुछ जानवरों के पीने के प्रयोग में आ रहा है, लेकिन अधिकांशत: व्यर्थ ही बह जाता है। समीप ही दुकान लगाए सब्जी विक्रेताओं के मुताबिक यह लीकेज पिछले करीब एक वर्ष से है और साधारण लीकेज के चलते इसपर ध्यान भी नहीं जाता है।
इसी प्रकार जल संस्थान जीएम कार्यालय के सामने जाने वाले पंचवटी मार्ग पर भी पाइप लाइन लीकेज से पानी पिछले काफी समय से बह रहा है, जिससे जबरदस्त कीचड़ की स्थिति सदैव बनी रहती है।