फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The fraudster had locked the Snap Chat and kept obscene videos.

Jhansi News: जालसाज युवक ने स्नैप चैट में लॉक लगाकर रखे थे अश्लील वीडियो

Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:33 AM IST
विज्ञापन
The fraudster had locked the Snap Chat and kept obscene videos.
फालोअप
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो


झांसी। बैंकाक निवासी एनआरआई कारोबारी हरीश चंद्र लाखी के कंप्यूटर को हैक करके उनका एवं परिवार के लोगों के अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी नितिन कुमार के मोबाइल से पुलिस को डेढ़ दर्जन से अधिक अश्लील वीडियो मिले हैं। ये सभी वीडियो उसने अपने स्नैप चैट के भीतर लॉक में छुपाए थे।

पूछताछ में पुलिस को उसने बताया कि करीब पांच साल पहले वह बैंकाक स्थित दुकान में काम करता था। यहां उसकी मुलाकात अली, शाकिर एवं इरफान से हुई। इन लोगों के संपर्क के सहारे उसे हरीश के बारे में मालूम चला। इसके बाद उसने हरीश के परिवार के लोगों तक अपनी पहुंच बना ली। इसी दौरान उसने मॉर्फ तकनीक का इस्तेमाल कर उसके परिवार के लोगों के अश्लील वीडियो तैयार कर लिया। यह वीडियो देखकर हरीश डर गए। नितिन को लगा कि वह आसानी से उससे पैसे ऐंठ सकेगा। उसने पहले आठ लाख रुपये वसूल लिए। इसके बाद उसने हरीश के कंप्यूटर को ही हैक कर लिया। इस काम में उसने अपने साथ बैंकाक में काम करने वाले बिजनौर के नहटौर धामपुर निवासी शाकिर एवं इरफान की मदद ली। नितिन पिछले साल फरवरी माह में बैंकाक से झांसी लौट आया। झांसी में प्रॉक्सी नेटवर्क तैयार करके हरीश को फोन करके धमकाता था। कंप्यूटर हैक करके उड़ाए डेटा एवं अश्लील वीडियो लौटाने की एवज में 25 लाख रुपये के बिटक्वाइन मांग रहा था। शातिर नितिन ने वीडियो अपने स्नैप चैट के भीतर छिपा रखे थे। पुलिस को भी वीडियो रिकवर करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। सीओ (साइबर) पीयूष पांडेय का कहना है कि मामले में नामजद उसके अन्य तीन साथियों को भी पुलिस तलाश रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed