{"_id":"61ca1a049017161d574db8f5","slug":"the-faces-of-the-students-blossomed-after-receiving-the-tablet-jhansi-news-jhs2118865131","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेबलेट पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे
विज्ञापन
झांसी। राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को जिले के मेधावियों को टेबलेट और चेक का वितरण किया गया। टेबलेट पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे। साथ ही अतिथियों ने विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2020 के जनपद स्तर के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह में जिलेभर के विद्यार्थियों को बुलाया गया था। इस मौके पर अतिथि महापौर रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि विद्यार्थी अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य सुधार पर भी ध्यान दें। डीआईओएस कोमल यादव ने कहा कि अपने यह आपका आखिरी मुकाम नहीं होना चाहिए। जहां भी जाएं अपने परिवार, स्कूल, जिला और प्रदेश का नाम रोशन करें। कार्यक्रम में हाइस्कूल और इंटरमीडिएट के 10-10 छात्र-छात्राओं को 21 हजार रुपये की धनराशि चेक और टेबलेट दिए। कार्यक्रम में हिमांशु सिंह, गौरव गुप्ता, धीरेंद्र कुमार, अभय कुमार, धीरेंद्र कुमार, राज वर्मा, उमाकांत, सत्येंद्र राजा, पीयूष चौहान, आशीष यादव, आयुषी यादव, कार्तिक अग्रवाल, देवव्रत सिंह, मनीष राजपूत, आशी गुप्ता, रचित पाठक, लवली, सोनम राजपूत, हर्ष कुमार और नित्यानंद को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सत्यम दुबे और आभार प्रधानाचार्य पीके मौर्या ने व्यक्त किया।
मुझसे ज्यादा मेरे परिवार वाले खुश हैं कि मैं जिले की टॉप लिस्ट में आई हूं। इसी तरह आगे भी अपने मां-पापा का नाम रोशन करना चाहती हूं। - आयुषी यादव
मम्मी-पापा के साथ ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। इस सम्मान के बाद मैं खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहीं हूं। - आशी गुप्ता
आखिरकार मेरी मेहनत रंग लाई है और जिले के मेधावियों में मेरा नाम आ गया। अभी एनडीए की तैयारी कर रहा हूं, ऐसे ही लगातार मेहनत करते रहना है।- देवव्रत सिंह
विज्ञापन
इस सम्मान ने आगे और मेहनत करने के लिए प्रोत्साहित किया है। मैं अपने परिवार और शिक्षकों के सहयोग से इस सम्मान को ग्रहण कर रहा हूं। - मनीष राजपूत