फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The door of repentance will open for the believers from today

आज से मोमिनों के लिए खुलेगा तौबा का दरवाजा

Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
The door of repentance will open for the believers from today
झांसी। रमजान का पूरा महीना ही मोमिनों के लिए रहमत, बरकत और अजमताें का महीना कहा जाता है। इबादतों में किसी तरह की कमी नहीं हो इसके लिए पाक परवरदिगार ने इस महीने को तीन भागों में बांट दिया है। रमजान के दूसरे अशरे को मगफिरत का अशरा कहा जाता है। इस अशरे में बंदे अपने गुनाहों की तौबा कर मगफिरत की दुआ करते हैं। आज मगरिब की नमाज के बाद से दूसरे अशरे की शुरूआत होगी।
विज्ञापन

मुकद्दस रमजान को इबादतों का महीना कहा जाता है। इस पाक महीने में अल्लाह तआला की रहमतें नाजिल होती हैं। इस्लाम के मुताबिक रमजान के महीनों को दस-दस दिन तीन अशरों में बांटा गया है। पहले रोजे से दसवें रोजे तक पहला अशरा होता है। जिसे रहमत का अशरा कहा जाता है। वहीं ग्यारहवें रोजे से बीसवें रोजे तक रमजान का दूसरा अशरा कहा जाता है। आज शाम मगरिब की नमाज के बाद से ही रमजान का दूसरे अशरे की शुरूआत होगी। इस अशरे में रोजेदार रोजे रखकर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए मगफिरत की दुआ करेंगे।
विज्ञापन

मुफ्ती साबिर कासमी ने बताया कि वैसे तो रमजान का हर लम्हा बड़ा ही कीमती होता है। रमजान के महीने को तीन अशरों में बांटा गया है। आज मगरिब की नमाज के बाद से रमजान के दूसरे अशरे की शुरूआत होगी। इस अशरे में ज्यादा से ज्यादा तौबा कर अल्लाह से गुनाहों की माफी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed