फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The direction of the winds changed, the day's mercury dropped by four degrees.

Jhansi News: हवाओं की दिशा बदली, दिन का पारा चार डिग्री लुढ़का

Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The direction of the winds changed, the day's mercury dropped by four degrees.
न्यूनतम तापमान में एक डिग्री का इजाफा, आगे बढ़ेगा तापमान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। हवाओं की दिशा बदलने से झांसी के दिन के तापमान में चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। हालांकि, न्यूनतम पारा में एक डिग्री का इजाफा हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा होगा।
अधिकतम पारा 33.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने से शनिवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा था। 24 घंटे में ढाई डिग्री सेल्सियस का इजाफा हुआ था। न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस था। बताया गया कि हवाओं की दिशा दक्षिण-पश्चिमी होने से तापमान में इजाफा हो रहा था। रविवार को हवाओं की दिशा बदलकर उत्तर-पश्चिमी हो गई। ऐसे में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा, जो कि सामान्य से 1.2 डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम पारा 14.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ये सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। कानपुर (14.6 डिग्री) के बाद झांसी का न्यूनतम तापमान प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा।
विज्ञापन

मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पहाड़ों की ओर से आने वाली हवाओं की वजह से अधिकतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई है। अब सोमवार से तापमान में फिर से बढ़ोतरी होने लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed