फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The company will complete Noida Seepri Bridge unfinished work

नोएडा की कंपनी पूरा करेगी सीपरी ब्रिज का अधूरा कार्य

Sat, 12 Dec 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Sat, 12 Dec 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन
The company will complete Noida Seepri Bridge unfinished work
झांसी। सीपरी बाजार ओवर ब्रिज निर्माण के अंतर्गत रेलवे के हिस्से को नोएडा की मैक्सआउट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी बनाएगी। इस कंपनी को 32.40 करोड़ का ठेका दिया गया है। यह कार्य अक्तूबर 2016 तक ही पूरा हो सकेगा। डीआरएम चैंबर में पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन से मुलाकात के दौरान मंडल रेल प्रबंधक एसके अग्रवाल ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस प्रतिनिधि मंडल का नेतृत्व कर रहे प्रदीप जैन ने कहा कि ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस को झांसी से चलाने के लिए बनाई जा रही 26 कोचों की वाशिंग पिट कार्य की जानकारी ली। इस पर डीआरएम ने बताया कि झांसी स्टेशन पर 26 कोचों के वाशिंग पिट बनकर तैयार हो गई है।
विज्ञापन


संभवत: 22 दिसंबर को उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक इसका उद्घाटन करेंगे। जीएम के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वाशिंग पिट का उद्घाटन होते ही जानकारी रेल मंत्रालय को दी जाएगी। इसके बाद रेल मंत्रालय को ग्वालियर-इंदौर एक्सप्रेस को झांसी से चलाने का अंतिम निर्णय लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्वालियर रोड क्रासिंग पर ट्रेन निकलने के बाद भी दो मिनट तक गेट न खुलने की समस्या को भी उठाया गया, जिसे डीआरएम ने रेल संचालन व्यवस्था का हिस्सा बताया। उन्होंने रेल कोच कारखाना में चल रहे काम की धीमी गति पर सवाल उठाए।

कहा कि इस सत्र में 40 कोचों की मरम्मत होनी थी, मगर अब तक मात्र पांच कोच बनाए जा सके हैं। 140 करोड़ की लागत से स्थापित कारखाने में लगभग 900 नियुक्तियां होनी थीं, मगर अब तक इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया है। इस दौरान सीपरी ब्रिज के निर्माण को लेकर भी चर्चा हुई।

इसी तरह शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन ने नगरा हाट के मैदान से गढ़िया फाटक के रास्ते को दुरुस्त कराने का आग्रह किया। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद वशिष्ठ, सुनील अग्रवाल आदि शामिल थे।

सर्विस लेन न बनने पर धरने की चेतावनी
झांसी। सदर विधायक ने सीपरी बाजार ओवर निर्माण के दौरान सर्विस लेन न बनने के कारण पंद्रह दिसंबर से जिलाधिकारी कार्यालय में धरने पर बैठने की चेतावनी दी है।


जिलाधिकारी को लिखे पत्र में सदर विधायक रवि शर्मा ने बताया कि सीपरी बाजार ओवर ब्रिज निर्माण के दौरान सर्विस लेन न बनने से यातायात बाधित हो रहा है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। यदि समय रहते सर्विस रोड का निर्माण नहीं कराया गया तो वह 15 दिसंबर की सुबह दस बजे से धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed