फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The collection manager was robbed on the pretext of taking installment from the mother

Jhansi News: मां से किस्त लेने के बहाने बुलाकर की थी कलेक्शन मैनेजर से लूट

Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Apr 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
The collection manager was robbed on the pretext of taking installment from the mother
झांसी। फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर के साथ पिछले माह लूट करने वाले दो बदमाश बबीना पुलिस के हत्थे चढ़ गए। पुलिस ने बदमाशों से 28780 हजार रुपये नकद समेत चोरी की बुलेट एवं अन्य कई गाड़ियां बरामद की हैं। इसी बुलेट पर सवार होकर वह लूट करने पहुंचा था। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों बदमाशों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

16 मार्च को टीकमगढ़ स्थित क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन मैनेजर पंकज विश्वकर्मा से गणेशपुर सिमरिया के पास दो बदमाशों ने चाकू दिखाकर 35,949 रुपये लूट लिए थे। इसके बाद से पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। पड़ताल में मामूल चला कि कलेक्शन मैनेजर को फोन करके एक युवक विष्णु सिंह राजपूत ने अपने घर बुलाया था। इस युवक का आपराधिक रिकार्ड भी है लेकिन, वारदात के बाद से वह फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार देर-रात वह मुरली माता मंदिर के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पूछताछ में आरोपी विष्णु सिंह राजपूत ने माना कि लूट की योजना बनाने के बाद उसने कलेक्शन मैनेजर को घर बुलाया था। पंकज जब उसकी मां से किस्त लेकर लौट रहा था तभी बीच रास्ते में अपने दोस्त रामजी यादव के साथ मिलकर उसने रुपयों भरा बैग छीन लिया और फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक लूटपाट एवं चोरी के लिए विष्णु ने गिरोह बनाया था। इसके तीन साथी बदमाश पहले गिरफ्तार हो चुके जबकि दो बदमाश भी आज गिरफ्तार कर लिए गए। पुलिस ने लूट की रकम के साथ ही चोरी की तीन गाड़ियां भी बरामद की हैं। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक विष्णु सिंह (23) निवासी ठकुरपुरा एवं रामजी यादव (24) दोनों ठकुरपुरा के रहने वाले हैं। सीओ सदर प्रज्ञा पाठक का कहना है कि इन दोनों के खिलाफ ही बबीना समेत अन्य कई थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। लिखा-पढ़ी के बाद दोनों को ही जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


लूट करने को ऑनलाइन मंगाया था पांच हजार का चाकू्
पुलिस के मुताबिक विष्णु गाड़ियां एवं हथियार रखने का शौकीन है। इसी तरह लूट की योजना बनाने के बाद उसने पांच हजार का स्टाइलिश चाकू ऑनलाइन माध्यम से मंगाया था। लूट में उसने इसी चाकू का इस्तेमाल किया। पुलिस ने लूट में इस्तेमाल इस चाकू को उसके घर से बरामद कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed