फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The car overturned and fell into a ditch in Jhansi

यूपी: झांसी में बंदर को बचाने में कार पलट कर खाई में गिरी, एक की मौत, चार घायल

Sun, 20 Mar 2022 03:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 20 Mar 2022 03:14 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के झांसी में होली पर सड़क हादसा हुआ। बंदर को बचाने के चक्कर में कार बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में केमिस्ट की मौत हो गई। जबकि चार लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
The car overturned and fell into a ditch in Jhansi
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यहां बंदर को बचाने के चक्कर में एक कार बेकाबू होकर खाई में पलट गई। सड़क हादसे में केमिस्ट की मौत हो गई, जबकि उसके दो साले समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


कोतवाली थाना इलाके के बड़ागांव गेट अंदर शंकर सिंह का बगीचा निवासी अंकुर साहू (33) मुंबई में एक कंपनी में केमिस्ट के पद पर तैनात था। वह होली पर 16 फरवरी को झांसी आया था। शनिवार को वह अपनी ससुराल बबीना गया था।
विज्ञापन


यहां से अंकुर अपने साले अमन साहू, उसके दोस्त आशीष, निखिल व राज के साथ बांध पर पिकनिक मनाने गया था। रात वे सभी वहां से लौट रहे थे। लौटते समय एक बंदर सड़क पर कार के सामने आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी असंतुलित होकर सड़क किनारे नीचे करीब 8 फुट गहरी खाई में गिर गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में अंकुर साहू की मौत हो गई, जबकि बाकी चारों घायल हैं, जिनका इलाज जारी है। बता दें कि अंकुर के पिता महेश बुक डिपो संचालक है। अंकुर दो भाइयों में छोटा था। उसके एक डेढ़ साल का बेटा भी है। हादसे से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed