फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The capacity of nine transformers was increased due to overload

ओवरलोड के चलते नौ ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि की गई

Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
The capacity of nine transformers was increased due to overload
झांसी। भीषण गर्मी में ओवरलोड की समस्या से जूझ रहे महानगर वासियों को बेहतर बिजली आपूर्ति दिए जाने की कवायद शुरू हो गई है। महानगर में 19 जगहों पर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों को हटाकर उनके स्थान पर क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफार्मर रखे जाएंगे। बुधवार को नौ जगहों पर ओवरलोड चल रहे ट्रांसफार्मरों की जगह क्षमता वृद्धि वाले ट्रांसफार्मर रखे गए। इससे संबंधित क्षेत्र के लोगों को बिजली और पानी की समस्या से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने बताया कि महानगर में ओवरलोड चल रहे सात जगहों पर रखे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई गई। जिसमें परशुराम चौराहा के 250 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 400 केवी, मालिन चौराहा पर रखे 100 केवी ट्रांसफार्मर की जगह 250 केवी, बड़ाबाजार कूड़ाघर के पास रखे 250 केवी की जगह 400 केवी, मदर सीती स्कूल हसारी रोड पर रखे 250 केवी की जगह 400 केवी, मैक्स हास्पिटल के पास रखे 250 केवी की जगह 400 केवी और चमरौला मोहल्ला में रखे 250 केवी के ट्रांसफार्मर को 400 केवी क्षमता वृद्धि कराई गई। सदर बाजार स्थित पन्नालाल मोहल्ला और पॉल कॉलोनी में रखे ट्रांसफार्मर की भी क्षमता वृद्धि कराई गई। इससे क्षेत्र के लोगों को आए दिन होने वाली बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed