{"_id":"62af751669b4da53c44f8706","slug":"the-body-lay-blue-before-the-last-rites-the-relatives-did-the-post-mortem-jhansi-news-jhs223171594","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम संस्कार से पहले शव पड़ा नीला, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम संस्कार से पहले शव पड़ा नीला, परिजनों ने कराया पोस्टमार्टम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। दोस्त के साथ दावत में गए एक किसान की मौत हो गई। उसका रविवार को अंतिम संस्कार होना था, परंतु इससे पहले ही शव नीला पड़ गया। जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका के चलते परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक का बिसरा व दिल जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।
चिरगांव थाना इलाके के किसान वीरेंद्र सिंह यादव (40) शनिवार को एक अपने गांव के ही दोस्त सुरेंद्र अहिरवार के साथ उसकी ससुराल एरच एक दावत में गए हुए थे। दोनों शाम को तकरीबन चार बजे घर निकले थे। इसके दो घंटे बाद शाम छह बजे वीरेंद्र के छोटे बेटे शिवम के पास सुरेंद्र का फोन आया। सुरेंद्र ने शिवम को बताया कि उसके पिता वीरेंद्र सिंह यादव की हालत खराब है। वो उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लेकर जा रहा है। इस पर वीरेंद्र के परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पर परिजन सामान्य मृत्यु समझकर शव गांव ले गए। रविवार की सुबह मृतक का अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन इससे पहले शव नीला पड़ गया, जिससे परिजनों को विषाक्त पदार्थ के सेवन से मौत की आशंका हुई। इस पर उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यहां पोस्टमार्टम के बाद मृतक का दिल व बिसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया है।
मृतक के साले गुलाब ने बताया कि शव देखकर लगा कि मौत असामान्य हुई है, इस पर पोस्टमार्टम कराया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक के दो पुत्र हैं। बड़े बेटे वंश की पीएसी में ट्रेनिंग चल रही है, जबकि छोटा बेटा शिवम घर में रहता है।