फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   The attack came due to low sodium content in the body, now Rani is healthy

Jhansi News: शरीर में सोडियम की मात्रा कम होने से आया था दौरा, अब स्वस्थ हैं रानी

Mon, 13 Mar 2023 05:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Mar 2023 05:00 AM IST
विज्ञापन
The attack came due to low sodium content in the body, now Rani is healthy
झांसी। समथर के राजा रणजीत सिंह जूदेव की पत्नी देविका राज लक्ष्मी को शरीर में सोडियम की मात्रा कम हो जाने की वजह से दौरा आ गया था। अब उनकी तबीयत ठीक है। जल्द ही मेडिकल कॉलेज से उन्हें डिस्चार्ज भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

बीते बुधवार को रणजीत सिंह जूदेव का निधन हो गया था। उनके निधन के बाद से ही परिवार के लोग गम में हैं। रिश्तेदारों समेत कई लोग शोक व्यक्त करने के लिए आ रहे हैं। उनके निधन के चार दिन बाद शनिवार को राजा समथर की पत्नी की तबीयत अचानक से खराब हो गई थी। सुबह दस बजे वह बाथरूम में गिर पड़ीं। इसके बाद उन्हें दौरे आने लगे। मेडिकल कॉलेज की पांच सदस्यीय टीम ने समथर स्थित किले पहुंचकर उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया। फिर एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस से उन्हें मेडिकल कॉलेज लाकर सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भर्ती कराया गया। साथ में उनकी समधिन और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया भी आई थीं। प्राचार्य डॉ. एनएस सेंगर ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि रानी को शरीर में सोडियम की कमी होने की वजह से दौरा आया था। इसके अलावा घुटने के जख्म में भी संक्रमण हो गया था। अब वह स्वस्थ हैं। उन्हें एक-दो दिन में डिस्चार्ज किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed