फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Thar driver's brutality caught on CCTV: He ruthlessly ran over a calf, resulting in its painful death

थार चालक की बर्बरता सीसीटीवी में कैद: गाड़ी से बछड़े को रौंदा, छटपटाने पर भी नहीं पसीजा कलेजा, तड़पते हुए मौत

Mon, 08 Sep 2025 06:31 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Mon, 08 Sep 2025 06:31 PM IST
सार

घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
Thar driver's brutality caught on CCTV: He ruthlessly ran over a calf, resulting in its painful death
सीसीटीवी में कैद थार चालक की करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना प्रेमनगर क्षेत्र से थार चालक की ऐसी करतूत सामने आई है जिसकी तस्वीरें देखकर आपका दिल दहल जायेगा। एक थार सवार शख्स बेरहमी से बछड़े को गाड़ी से रौंदता हुआ निकल जाता है। इस दौरान बछड़ा बचने के लिए छटपटाने लगता है। लेकिन चालक का दिल नहीं पसीजता। हादसे के बाद बछड़े की मौत हो गई है। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन


थाना प्रेमनगर इलाके के पुलिया नंबर में रविवार देर रात की बताई जा रही है। वीडियो में साफ दिख रहा है सड़क पर एक बछड़ा बैठा है। रात के अंधेरे में एक थार वहां से निकलती है। चालक बछड़े को बचा सकता था लेकिन उसने बचाने की कोशिश नहीं की और उसके ऊपर चढ़ता हुआ भाग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है लोगों ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी कर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में थाना प्रभारी संत कुमार ने बताया कि घटना संज्ञान में है। काले रंग की थार से बछड़े को कुचला गया है। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



देखें वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed