{"_id":"61293d248ebc3e7a1a5a44d8","slug":"thanks-for-the-honor-given-to-dhyan-chand-modi-padyatra-tomorrow-jhansi-news-jhs20291679","type":"story","status":"publish","title_hn":"ध्यानचंद को मिले सम्मान पर धन्यवाद मोदी पदयात्रा कल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ध्यानचंद को मिले सम्मान पर धन्यवाद मोदी पदयात्रा कल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार का नाम मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार करके झांसी का सम्मान बढ़ाया है। इसलिए जनता ने 29 अगस्त को सुबह साढ़े आठ बजे से ध्यानचंद स्टेडियम से धन्यवाद मोदी पदयात्रा निकालने का फैसला लिया है। यह जानकारी भाजपा कार्यालय पर पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी ने पत्रकार वार्ता में दी।
पूर्व महानगर अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी भारत के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने खेल प्रतिभा के नाम पर पुरस्कार का निर्णय लेकर खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हाल ही में ओलंपिक खिलाड़ियों से मिलकर उनसे संकल्प लिया कि वे खेल प्रतिभाओं के साथ मिलने स्कूल में जाएंगे। ताकि, खेल के प्रति क्रांति बढ़े और आगामी भविष्य में भारत खेल में विश्व गुरू बने। उन्होंने बताया कि पदयात्रा में हर वर्ग के लोग शामिल होंगे। स्टेडियम से चित्रा चौराहा, इलाइट, जीवनशाह, बीकेडी होते हुए फिर पदयात्रा ध्यानचंद स्टेडियम पहुंचेगी। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मुकेश मिश्रा, क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, सुबोध खांडेकर, रवि प्रकाश परिहार, प्रियांशु डे, नागेंद्र वर्मा, अनिल पटेल, जेपी सिंह, संजीव तिवारी, संजीव पटैरिया, बृजेश द्विवेदी, संजय लॉन्गसन, धर्मेंद्र बिसो, मिथलेश साहू, रतन कुशवाहा, दीपक साहू, सुजीत अग्रवाल, राहुल तिवारी, कमलेश परिवार मौजूद रहे।