फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Testing of browning was shot and killed while standing

तमंचा की टेस्टिंग करते समय चली गोली से हुई थी मौत

Fri, 01 Jan 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Fri, 01 Jan 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
Testing of browning was shot and killed while standing
झांसी। टेस्टिंग के दौरान तमंचा से चली गोली के लगने से तालबेहट क्षेत्र निवासी दशरथ की मौत हुई थी। इस मामले में कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे ने बताया कि 24 सितंबर को दतिया के पुराने राजगढ़ व हाल में ललितपुर के तालबेहट के सकरयाना निवासी दशरथ की पत्नी सरोज ने बबीना थाने में सूचना दी थी कि 23 सितंबर को उनके पति कार संख्या यूपी94एम- 4448 से दो लाख रुपये लेकर सेवड़ा मप्र गए थे।

कार का ड्राइवर अमित अवस्थी पुत्र दिनेश अवस्थी निवासी मोहल्ला सकरयाना तालबेहट था। कार मालिक ने घर आकर बताया है कि दशरथ सोलंकी उर्फ जस्सू बबीना टोल बैरियर के आगे जंगल में शौच की कहकर गए थे मगर लौटकर नहीं आए हैं। उसने अपने रिश्तेदारों व मोहल्ले के लोगों के साथ जंगल में तलाशा मगर सफलता नहीं मिली। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी।
विज्ञापन


अगले दिन तलाश के दौरान पुलिस को एक शव मिला जिसकी शिनाख्त दशरथ के रूप मेें हुई। दशरथ की गोली मारकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली ऊपर की तरफ से लगना बताया गया था। इसके बाद पुलिस ने मुकदमा हत्या में तरमीम कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को सीओ सदर सोमेन वर्मा व बबीना थानाध्यक्ष कृष्ण देव यादव को सूचना मिली कि दशरथ की हत्या ड्राइवर अमित अवस्थी ने की है, वह बड़ौरा चौराहा पर मौजद है। सूचना के आधार पर पुलिस ने अमित को पकड़ लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि 23 सितंबर को अमित कार से दशरथ सिंह के साथ पिछोर जाने के लिए निकला था।

रास्ते में किसी से फोन पर बातचीत करने के बाद दशरथ ने प्रोग्राम बदला और इंदरगढ़ चलने को कहा। इंदरगढ़ में दशरथ ने ढाई हजार रुपये में तमंचा खरीदा। लौटते समय रास्ते में उसने तमंचा को टेस्ट करने के लिए लोड किया। फायर न होने पर उसे तमंचा चेक करने के लिए दे दिया।


तमंचे को ताकत लगाकर खोलने के दौरान एकाएक गोली चल गई, जिसके लगने से दशरथ की मौत हो गई। अमित ने बताया कि पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए उसने दशरथ के जंगल में गायब होने की कहानी गढ़ी थी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी को धारा 304 व 201 में गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed