फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   ten thousand online ticket send for labourers

मजदूरों को बुलाने के लिए फैक्टरी मालिक और ठेकेदारों ने दस हजार ऑनलाइन टिकट भेजे

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
ten thousand online ticket send for labourers
कोरोना महामारी की लड़ाई के बीच श्रमिक व कामगारों का दूसरे शहरों में लौटना शुरू हो गया है। गोरखपुर, लखनऊ, बांदा, महोबा, गोंडा, बस्ती, उन्नाव क्षेत्र के सबसे अधिक श्रमिक झांसी से ट्रेन पकड़कर दक्षिण भारत के अलग- अलग शहरों की तरफ जा रहे हैं। दस हजार से अधिक श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए ठेकेदार और फैक्टरी मालिकों ने ऑनलाइन टिकट भेजे हैं। यही कारण है कि अगले 15 दिन तक दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली किसी भी ट्रेन में कंफर्म टिकट उपलब्ध नहीं है। गोरखपुर के राजपुर निवासी रामशरण सिंकदराबाद में ठेकेदार के पास शटरिंग का काम करते थे। उनको प्रतिदिन छह सौ रुपये के हिसाब से मजदूरी मिलती थी। कोरोना महामारी के कारण 25 मार्च को लॉकडाउन लगने के बाद वे 20 दिन बाद मुश्किलों से अपने घर लौटे थे। उनको उम्मीद नहीं थी कि कोरोना संक्रमण इतना लंबा खिंच जाएगा। गांव में बिना पैसों के उनको एक- एक दिन काटना मुश्किल हो रहा था। उन्होंने ठेकेदार से बात की। ठेेकेदार ने बताया कि काम शुरू हो गया। इस पर ठेकेदार ने दस दिन पहले उसका व उसके साथी संदीप, अभिमन्यु, विकास, सोनू, महेंद्र का 02724 तेलंगाना एक्सप्रेस में ऑनलाइन टिकट बनवाकर उसके पास भेज दिया। वे सब शुक्रवार की सुबह कुशीनगर एक्सप्रेस से गोरखपुर से झांसी आ गए। यहां से उनको ट्रेन बदलकर सिकंदराबाद जाना था। इसी तरह तमाम श्रमिक व कामगारों ने अब अपने काम पर लौटना शुरू कर दिया है। इनमें सबसे अधिक गोरखपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा और बुंदेलखंड के अलग- अलग जगह के मजदूर हैं, जो दक्षिण भारत के सिंकदराबाद, बंगलूरू, काजीपेठ, बल्लारशाह, विजयवाड़ा, हैदराबाद समेत अलग- अलग शहरों में फैक्टरियों व अन्य कामों में लगे हैं। फैक्टरी मालिक व ठेकेदार भी अपना काम बिना मजदूरों के शुरू नहीं कर पा रहे हैं। यही कारण है कि वे खुद मजदूरों का ऑनलाइन टिकट बनवाकर उनके पास भेज रहे हैं। यात्री शेड में दिन भर ट्रेन से लौटने वाले श्रमिक व कामगारों की भीड़ रहती है। दिल्ली व पंजाब नहीं लौट रहे मजदूर दिल्ली व पंजाब की तरफ काम करने वाले मजदूरों का अभी लौटना शुरू नहीं हुआ है। दरअसल, उक्त क्षेत्रों में अधिकांश बिल्डिंग निर्माण व फैक्टरियां बंद चल रहीं हैं। कोरोना संक्रमण भी उग्र रूप धारण किए हैं। इस कारण कोई मजदूरों को वापस नहीं बुला रहा है। इन ट्रेनों में नहीं जगह दक्षिण भारत की तरफ जाने वाली 02617/02618 निजामुद्दीन अर्नाकुलम मंगला एक्सप्रेस, 02629/02630 नई दिल्ली यशवंतपुर कर्नाटका संपर्क क्रांति (सप्ताह में दो दिन), 02723/02724 नई दिल्ली हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस (प्रतिदिन), 02805/02806 विशाखापटनम नई दिल्ली एपी एक्सप्रेस (प्रतिदिन), 02285/ 12286 सिकंदराबाद निजामुद्दीन दूरंतो एक्सप्रेस (सप्ताह में दो दिन), 02691/02692 नई दिल्ली बंगलूरू सिटी , 02433/02434 नई दिल्ली चेन्नई सेंट्रल व 02437/ 02438 ई दिल्ली सिकंदराबाद राजधानी स्पेशल ट्रेन जगह नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed