फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten Headmaster suspended

दस हेडमास्टर निलंबित

Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 15 Oct 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Ten Headmaster suspended
siksha vibhag jhansi - फोटो : demo pic
पिछले सप्ताह प्रशासनिक अधिकारियों की गठित टास्क फोर्स ने बेसिक शिक्षा विभाग के लगभग 148 स्कूलों में औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई स्कूलों में शिक्षा व्यवस्था बदहाल मिली थी। इसके अलावा कई स्कूल निर्धारित समय से पूर्व बंद मिले थे और कुछ में शिक्षक अनुपस्थित पाए गए थे। ऐसे में बीएसए ने दस स्कूलों के हेडमास्टरों को निलंबित कर उनका वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन

बीएसए जय सिंह के अनुसार प्राथमिक विद्यालय खिरियाघाट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय खिरियाघाट, प्राथमिक विद्यालय सौजना, प्राथमिक विद्यालय भौराघाट, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भौरा घाट, प्राथमिक विद्यालय शंकरगढ़, प्राथमिक विद्यालय जराय का मठ, पूर्व माध्यमिक विद्यालय कुकरगांव, प्राथमिक विद्यालय डिमरपुरा, प्राथमिक विद्यालय बेहटासंत में शिक्षा व्यवस्था बदहाल मिली थी। इसके अलावा कई शिक्षक गैरहाजिर पाए गए थे। इन विद्यालयों के हेडमास्टरों-प्रभारी हेडमास्टरों को निलंबित कर उनका वेतन रोका है। इसके  अलावा इन विद्यालयों के अन्य शिक्षकों का वेतन भी रोका गया है। हालांकि विभाग ने इन सभी के नाम स्पष्ट नहीं किए हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि टास्क फोर्स ने जिलाधिकारी के निर्देश पर एक साथ जनपद में संचालित बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में औचक निरीक्षण किए थे। इनमें ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल मुख्य रूप से रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
चार नोटिस पर बर्खास्त होंगे शिक्षक
स्कूल में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार न लाने वाले उन शिक्षकों की सेवा समाप्त की जाएगी, जिन्हें चार बार नोटिस मिल चुके हों। एडी बेसिक नजरूउद्दीन अंसारी ने बताया कि मंडल के सभी बीएसए को निर्देश दिए गए हैं कि इस मामले में मंडलायुक्त के आदेश का अनुपालन हो।

उल्लेखनीय है कि बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शासन व प्रशासन की ओर से कई कदम उठाए जाते रहे हैं। लेकिन अधिकारियों को निरीक्षण में कई स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता पूर्व की तरह जस की तस ही नजर आई। एडी बेसिक ने बताया कि नोटिस उन शिक्षकों के  लिए है, जिनके स्कूलों में शैक्षिक गुणवत्ता निरीक्षणों में बार-बार खराब मिली हो और सुधार लाने के अवसर मिलने के बाद भी शिक्षक द्वारा कोई प्रयास न किया गया हो। उनके अनुसार ऐसे शिक्षकों की सूची सभी बीएसए से मांगी गई है, जिन्हें यह बार-बार नोटिस मिल चुके हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed