फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Ten BJP MLAs of Bundelkhand, two MLCs command the assemblies

Jhansi News: बुंदेलखंड के दस भाजपा विधायक, दो एमएलसी को विधानसभाओं की कमान

Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Aug 2023 11:33 PM IST
विज्ञापन
Ten BJP MLAs of Bundelkhand, two MLCs command the assemblies
- एमपी चुनाव में पार्टी ने दी जिम्मेदारी, धरातल पर उतरकर टटोलेंगे नब्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने बुंदेलखंड के दस विधायकों और दो एमएलसी को विधानसभाओं की कमान सौंप दी है। इसमें झांसी से सबसे ज्यादा पांच जनप्रतिनिधि शामिल हैं। अब ये सभी विधायक और एमएलसी धरातल पर उतरकर नब्ज टटोलेंगे।
मध्य प्रदेश चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। भाजपा ने अभी से 39 प्रत्याशियों की सूची जारी करके सबको चौंका दिया है। अब मध्य प्रदेश में जातिगत आंकड़ों को साधने के लिए बीजेपी ने बुंदेलखंड के विधायकों और एमएलसी को उतारने का निर्णय ले लिया है। सभी जनप्रतिनिधियों को एक-एक विधानसभा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन


किस जनप्रतिनिधि को किस विधानसभा की जिम्मेदारी
झांसी से सदर विधायक रवि शर्मा को सतना विधानसभा, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा को कोलारस, गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत को पिछोर, एमएलसी बाबूलाल तिवारी को सीधी, एमएलसी रमा निरंजन को नरसिंहगढ़, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा को ग्वालियर दक्षिण, चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत को सिरोंज, हमीरपुर विधायक मनोज कुमार प्रजापति को बासौदा, माधोगढ़ विधायक मूल चंद्र निरंजन को बड़वारा, उरई विधायक गौरीशंकर वर्मा को अशोकनगर, बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी को गुढ़, महोबा विधायक राकेश गोस्वामी को सेमरिया विधानसभा की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed